न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या रिया ने मिटाए सबूत!, सुशांत का घर छोड़ने से पहले डिलीट करवाया था 8 हार्ड डिस्क का डेटा

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच का आज 7वां दिन है। इस हाई प्रोफाइल केस में जैसे-जैसे सीबीआई की जांच आगे बढ़ रही है चौकाने वाले खुलासे हो रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Aug 2020 9:31:33

क्या रिया ने मिटाए सबूत!, सुशांत का घर छोड़ने से पहले डिलीट करवाया था 8 हार्ड डिस्क का डेटा

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच का आज 7वां दिन है। इस हाई प्रोफाइल केस में जैसे-जैसे सीबीआई की जांच आगे बढ़ रही है चौकाने वाले खुलासे हो रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया ने सुशांत का घर छोड़ने से पहले आईटी प्रोफेशनल को बुलाकर 8 हार्ड डिस्क से डेटा डिलीट करवाया था। इस बात का खुलासा सुशांत के रूममेट रहे सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई जांच में किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिठानी ने बताया कि डेटा डिलीट करवाते समय सुशांत मौके पर थे, उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी। सीबीआई की पूछताछ में सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि 8 जून को रिया और सुशांत के बीच झगड़ा हुआ था। रिया के सुशांत का घर छोड़ने से पहले 8 हार्ड ड्राइव को एक आईटी प्रोफेशनल से नष्ट कराया गया था। हालांकि, पिठानी ने यह नहीं बताया कि हार्ड डिस्क में क्या कंटेंट था। अब सीबीआई इसका पता लगाएगी। रिया ने 8 जून को सुशांत का घर छोड़ दिया था। उधर, सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा है कि अगर डेटा डिलीट करवाने की बात सही है, तो साफ हो जाता है कि सुशांत को मारने की साजिश रची गई थी।

हार्ड डिस्क में सुशांत और रिया का पर्सनल डेटा हो सकता है

8 जून की रात रिया ने अपने भाई शोविक चक्रवर्ती को भी सुशांत के घर बुलाया था। इसके बाद दोनों ने 3 सूटकेस में सामान पैक किया और रिया सुशांत का फ्लैट छोड़कर चली गई थीं। इसकी पुष्टि बिल्डिंग के वॉचमैन ने भी की है, जिसे बुधवार को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि जो डेटा डिलीट करवाए गए, उनमें रिया और सुशांत के पर्सनल वीडियो और फोटोग्राफ हो सकते हैं। हालांकि, यह बात कंफर्म नहीं है।

ड्रग्स लेने का भी आरोप

रिया पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी, सीबीआई के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी रिया समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रिया के साथ सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरिंडा, बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी, जया शाह और एक दूसरे आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एनसीबी की टीम जल्द ही रिया और दूसरे आरोपियों से पूछताछ कर सकती है।

रिया के चैट में किसी को धोखे से ड्रग देने का जिक्र

रिया के जो वॉट्सऐप चैट ईडी को मिले हैं, उसमें हाई ड्रग एमडीएमए की बात की गई है। यह ड्रग मुंबई में होने वाली पार्टियों में अक्सर इस्तेमाल होता है। इसके अलावा सैमुअल मिरिंडा ने रिया को लिखा है- हैलो रिया, स्टफ लगभग खत्म हो गया है। एक चैट में जया शाह ने रिया को लिखा है- पानी, चाय या कॉफी में 4 बूंद डालकर उसे दे देना। फिर 40 मिनट लगेंगे।

सुशांत की बहन ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने नया ट्वीट किया है। श्वेता ने लिखा- क्यों हम अभी तक अपराधियों को कस्टडी में लेने का इंतजार कर रहे हैं। #ArrestCulpritsOfSSR #JusticeForSushant। अपने ट्वीट में श्वेता ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उधर, सुशांत के पिता ने पहली बार रिया पर खुलकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा- रिया मेरे बेटे की हत्यारी है। जांच एजेंसी को चाहिए कि वो रिया और उसके सहयोगियों तो तुंरत गिरफ्तार करे। रिया मेरे बेटे को लंबे समय से जहर पिलाया करती थी।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत