न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / Ex कुक अशोक ने किया चौकाने वाला खुलसा, कहा - एक्टर को दवाइयों पर रखा था, नहीं मिलने दिया जाता था परिवार वालों से

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच करने मुंबई पहुंची सीबीआई टीम की जांच का आज नौवां दिन है। आज फिर एक बार रिया चक्रवर्ती से डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Aug 2020 9:07:58

सुशांत केस / Ex कुक अशोक ने किया चौकाने वाला खुलसा, कहा - एक्टर को दवाइयों पर रखा था, नहीं मिलने दिया जाता था परिवार वालों से

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच करने मुंबई पहुंची सीबीआई टीम की जांच का आज 9वां दिन है। आज फिर एक बार रिया चक्रवर्ती से डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ हो सकती है। वहीं, रिया चक्रवर्ती के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू ने कई समीकरण बदल दिए। एक्ट्रेस ने सुशांत केस से जुड़ी कई ऐसी जानकारी दी जिन्हें जान हैरानी भी हुईं और कई तरह के सवाल भी उठे। इसी कड़ी में रिया ने सुशांत के डिप्रेशन के ऊपर विस्तार से बात की थी। उन्होंने बताया था कि सुशांत जबरदस्त डिप्रेशन में थे। वे कुछ समय से काफी परेशान चल रहे थे। वहीं, सुशांत के डिप्रेशन को लेकर रिया द्वारा किए गए हर दावे को सुशांत के पूर्व कुक अशोक ने गलत बताया है और माना है सुशांत डिप्रेशन में जरुर थे, लेकिन उन्हें उस परिस्थिति में लगातार रखा भी गया था। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अशोक ने बताया कि माना है सुशांत डिप्रेशन में जरुर थे, लेकिन उन्हें उस परिस्थिति में लगातार रखा भी गया था। वे कहते हैं- अगर कोई कभी बीमारी की वजह से सो रहा है तो उसे उठाओ। उसे कुछ करने के लिए मोटिवेट करो। ऐसा करने से कम से कम बीमारी वाली फीलिंग से कुछ समय के लिए छुटकारा मिलता है। लेकिन अगर आप किसी को लगातार कहते रहेंगे कि वो बीमार है, तो वो शख्स खुद को और ज्यादा बीमार समझेगा।

टीवी चैनल द्वारा जब अशोक से पूछा गया कि क्या रिया की वजह से सुशांत लंबे समय तक ठीक नहीं हो पा रहे थे। इस पर अशोक ने स्पष्ट शब्दों में रिया पर निशाना साधा है। वे कहते हैं- यही तो हुआ है। आपने एक शख्स को दवाइयों पर रखा हुआ है। वो या तो सो रहा है या फिर बिस्तर पर पड़ा हुआ है। वो कुछ भी काम नहीं कर रहा है। उसको उस कंडीशन में रखा गया है।

वहीं बताया गया कि पिछले साल अशोक को काम से निकाल दिया गया था। अब केस में ये एक अहम पहलू है क्योंकि रिया पर ये आरोप लगे हैं कि उन्होंने सुशांत के स्टाफ को लगातार बदला था। इस बारे में अशोक बताते हैं- मैं पिछले साल सिंतबर में नेपाल गया था, वहां मेरा घर है। मैं अक्टूबर में वापस भी आ गया था। उस समय ये लोग किसी टूर पर थे। मुझे तो बाद में पता चला कि सुशांत सर ने मुझे काम पर रखने से मना कर दिया है। जब मैंने जानने की कोशिश की कि क्या सर ने मुझे निकाला है या फिर किसी और ने, तब पता चला कि रिया ने मुझे काम पर वापस लेने से मना कर दिया था। फिर मैंने बात करना छोड़ दिया।

अशोक ने ये भी बताया कि उन्हें ये जानकारी सैम्युल मिरांडा से मिली थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि रिया की वजह से ही उन्हें निकाला गया। उनकी माने तो वे सुशांत के यहां लंबे समय से काम कर रहे थे और काफी सीनियर थे। वे घर का सबकुछ मैनेज करते थे। वहीं अशोक ने उन पार्टियों का भी जिक्र किया है जो सुशांत के घर पर की जाती थीं। अशोक बताते हैं कि उन पार्टियों में रिया के दोस्त जरुर मौजूद रहते थे, लेकिन सुशांत के दोस्त नहीं आते थे। उनके मुताबिक जब तक रिया सुशांत के घर पर नहीं रहती थीं, तब तक सुशांत का उनके दोस्तों संग बढ़िया रिलेशन था। पार्टियों में सुशांत के दोस्त देखे जाते थे। लेकिन रिया के आने के बाद सब बदल गया था।

परिवार वालों से नहीं मिलने दिया जाता था

कुक ने इस बात का भी जिक्र किया है कि सुशांत के परिवार वालों को एक्टर से मिलने नहीं दिया जाता था। अशोक के मुताबिक रिया एक्टर को मिलने नहीं देती थी। उन्होंने किस्सा शेयर करते हुए बताया है- एक बार दिल्ली से प्रियंका आई थीं सुशांत से मिलने के लिए। मीतू भी साथ थीं। उन्होंने मुझे फोन कर बोला था कि वे सुशांत से मिलेंगी और मुझे भी साथ रहने को कहा था। मैं उनकी बात मान गया था। लेकिन जब वे वहां पहुंचे तब मीतू ने सुशांत को एक मैजेस भेजा था। उस मैसेज के जवाब में सुशांत की तरफ से कहा गया था कि वे बिजी हैं और नहीं मिल सकते हैं।

अब कुक का ये बयान हैरान करता है। उनकी माने तो सुशांत के फोन से बहनों को ये मैसेज भेजा गया था कि वे अभी उन से नहीं मिल सकते हैं। अशोक ने ये भी बताया है कि उस दौरान ऊपर रिया चक्रवर्ती भी मौजूद थीं। ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि वो मैसेज सुशांत की तरफ से लिखा गया था या फिर रिया ने सुशांत के फोन से लिखा था। वैसे अशोक ने ये भी बताया है कि इस किस्से के बारे में उन्होंने घर में काम कर रहे केशव से बात की थी। अशोक के मुताबिक केशव ने उन्हें बताया था कि जिस वक्त सुशांत की बहन मिलने आई थीं, तब सुशांत सो रहे थे। ऐसे में 'मैं बिजी हूं' मैसेज किसने लिखा था?

रिया से शुक्रवार सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक हुई पूछताछ

आपको बता दे, आज सीबीआई टीम रिया से सुशांत के घर काम करने वाले नीरज सिंह, सिद्धार्थ पिठानी, केशव बचनेर और दीपेश सावंत के सामने बैठाकर सवाल पूछे जा सकते हैं। इस केस में ड्रग्स एंगल आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी आज रिया को पूछताछ के लिए समन दे सकती है। इससे पहले शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने गोवा में ड्रग्स चैट में शामिल गोवा के होटल व्यवसाई गौरव आर्य के रिसॉर्ट पर जाकर 31 अगस्त को ईडी ऑफिस में आने का समन दिया है। गौरव की तलाश में एनसीबी की टीम ने कई जगह छापेमारी की है। जल्द ही रिया का ब्लड सैंपल लिया जा सकता है। एनसीबी ने रिया के अलावा उनके भाई शौविक और उनके दोस्तों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। रिया चक्रवर्ती से शुक्रवार को डीआरडीओ गेस्ट हाउस में शुक्रवार सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक पूछताछ हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज