न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वकील ने कहा - 200 प्रतिशत सुशांत का गला घोंट कर की गई हत्या, AIIMS ने कहा- अभी जांच पूरी नहीं हुई

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया था या उनकी हत्या हुई थी इस सवाल का जवाब देश की तीन सबसे बड़ी जांच एजेंसियां मिलकर भी अब तक नहीं तलाश सकी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Sep 2020 1:00:51

वकील ने कहा - 200 प्रतिशत सुशांत का गला घोंट कर की गई हत्या, AIIMS ने कहा- अभी जांच पूरी नहीं हुई

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया था या उनकी हत्या हुई थी इस सवाल का जवाब देश की तीन सबसे बड़ी जांच एजेंसियां मिलकर भी अब तक नहीं तलाश सकी हैं। जांच और न्याय मिलने में हो रही देरी पर सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने नाराजगी जताई है।

वकील विकास स‍िंंह ने ट्वीट किया, 'CBI द्वारा सुशांत मामले को आत्महत्या के लिए उकसाए जाने से बदलकर हत्या के मामले में बदलने में हो रही देरी अब फ्रस्ट्रेशन हो रही है। वो डॉक्टर जो AIIMS की टीम का हिस्सा रहा है उसने मुझे बताया था कि जो तस्वीरें मैंने उसे भेजी वो बताती हैं कि ये 200 प्रतिशत गला घोंट कर मारे जाने का मामला है, सुसाइड नहीं।'

AIIMS की सफाई

उधर एम्स के फॉरेंसिक चीफ सुधीर गुप्ता ने आज तक के साथ खास बातचीत में विकास सिंह के बयान पर कहा, 'जांच अभी चल रही है। जो वो कह रहे हैं वो ठीक नहीं है। हम सिर्फ गले पर खिंचने के निशान और क्राइम सीन को देखकर इस नतीजे पर नहीं पहुंच सकते हैं कि ये हत्या है या सुसाइड। इसमें और जांच किए जाने की जरूरत है जो चल रही है और कोई नतीजा अब तक नहीं निकाला गया है।'

sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide,sushant singh rajput murder,sushant singh rajput suicide case,kk singh,news

हमें सिर्फ ये बताओ सुशांत को किसने मारा और क्यों?

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे एक्टर शेखर सुमन एक के बाद एक ट्वीट कर सुशांत की मौत पर कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं। हाल ही में उनके द्वारा किया एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट में शेखर लिखते है कि रगीज को मरने दो, सलाखों के पीछे डालो, देश से निकालो, फिल्म से निकालो, हमें कोई मतलब नहीं। हमें सिर्फ ये बताओ सुशांत को किसने मारा और क्यों? कहां गए पिठानी, नीरज, सैम्यूअल, खत्री, कुक, ऐम्बुलेंस वाला, नकाब वाली लड़की, लॉकस्मिथ और वह पूरा गैंग?

कब हुई थी सुशांत की मौत?

आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक, सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। वहीं अब देश की तीन बड़ी जांच एजेंसियां एनसीबी, ईडी और सीबीआई कर रही है। अबतक इस केस में जो भी बातें निकलकर सामने आई हैं, वे काफी हैरान करने वाली हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके कुछ वक्त बाद ये मामला सीबीआई के हाथ में आ गया। मामले की जांच में अब तक एक्टर की मौत की वजह तो साफ नहीं हो सकी है लेकिन इस केस में ड्रग एंगल आने के बाद से लगातार गिरफ्तारियों का सिसिला जारी है। एक के बाद एक कई नाम ड्रग मामले में शामिल होते नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में सुपरस्टार दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत ​सिंह, श्रद्धा कपूर जैसे कई बड़े नाम आ गए हैं। इन सभी से एनसीबी पूछताछ करने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत