न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / शक के घेरे आया संदीप देश से बाहर जाने की तैयारी में, वीजा एजेंट के संपर्क में उसकी पीआर एजेंसी

इस बीच खबर आ रही है कि प्रोड्यूसर संदीप सिंह अब देश से बाहर जाने की तैयारी में है। वह ब्रिटेन जा सकता है। उसकी पीआर एजेंसी ने वीजा एजेंट्स से बातचीत शुरू कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Aug 2020 4:40:58

सुशांत केस / शक के घेरे आया संदीप देश से बाहर जाने की तैयारी में,  वीजा एजेंट के संपर्क में उसकी पीआर एजेंसी

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death Case) की मौत के मामले में सीबीआई की जांच का गुरुवार को सातवां दिन है। सीबीआई के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इस केस में फाइनेंशियल एंगल से तफ्तीश कर रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि प्रोड्यूसर संदीप सिंह अब देश से बाहर जाने की तैयारी में है। वह ब्रिटेन जा सकता है। उसकी पीआर एजेंसी ने वीजा एजेंट्स से बातचीत शुरू कर दी है।

आपको बता दे, रिपब्लिक टीवी ने दावा किया था कि जब सुशांत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, तब संदीप भी एम्बुलेंस में था। उसने मुंबई पुलिस को थम्सअप का साइन दिखाया था। इसके बाद कॉल डिटेल से पता चला कि उसने 14 से 16 जून के बीच एम्बुलेंस के ड्राइवर से चार बार बात की थी। हालांकि, प्रोड्यूसर के मैनेजर की मानें तो संदीप सुशांत की बहन और परिवार की मदद कर रहा था। ऐसे में एम्बुलेंस के ड्राइवर को फोन करना साधारण सी बात है। उधर, संदीप के मैनेजर दीपक साहू ने ट्विटर पर लिखा है, 'यह स्पष्ट है कि संदीप औपचारिकताओं में सुशांत की बहन मीतू और परिवार की मदद कर रहे हैं। ऐसे में एम्बुलेंस के ड्राइवर को कॉल करने में कोई रॉकेट साइंस नहीं है। ड्राइवर को उनका नंबर पुलिस ने दिया था। 14 जून को उनका फोन ज्यादातर मैं ही हैंडल कर रहा था। शाम को ड्राइवर ने पेमेंट के लिए फोन किया था। 16 जून को ड्राइवर ने दोबारा पेमेंट के लिए ही फोन किया था, जो 22 जून को क्लियर कर दिया गया।'

हालाकि, संदीप के दावे से उलट एम्बुलेंस के मालिक विशाल ने पैसों को लेकर कुछ और ही बताया है। एक न्यूज वेबसाइट के स्टिंग ऑपरेशन में विशाल ने बताया कि एम्बुलेंस का चार्ज 8100 रुपए हुआ था। उन्हें ये पैसे संदीप ने नहीं, बल्कि सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने दिए थे।

वहीं, सुशांत की कॉल डिटेल से पता चला है कि संदीप ने बीते एक-डेढ़ साल से से कोई बात नहीं की थी। इतना ही नहीं सुशांत का परिवार भी संदीप को नहीं जानता। रिया चक्रवर्ती ने भी यही दावा किया है। इंडिया टुडे से बातचीत में रिया ने कहा, 'मैं संदीप को नहीं जानती। वह कभी घर नहीं आया और न ही उसने कॉल किया। अगर वह वाकई अच्छा दोस्त था तो वह पिछले एक-डेढ़ साल से कहां था?'

रिया के 2 मोबाइल फोन किए क्लोन

उधर, ईडी ने सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के 2 मोबाइल फोन क्लोन किए हैं। इन दोनों ही फोन के डिजिटल डेटा का एनालिसिस किया जा रहा है। फोन की क्लोनिंग के बाद सुशांत सिंह केस में बड़ी लीड मिली है। खबर के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती की सैमुअल मिरांडा, भाई शौविक चक्रवर्ती, दीपेश, जया शाह, सिमोन खंबाटा और गौरव आर्या के साथ वॉट्सऐप चैट सामने आई हैं। इससे पता चला है कि रिया और सैमुअल मिरांडा लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे और सुशांत के फंड को अपने पर्नसल काम के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमुअल मिरांडा के जरिये ही रिया ने सुशांत के डेबिट कार्ड का PIN हासिल किया था। सीबीआई टीम रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक से डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है। पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, आज सीबीआई की टीम रिया से भी पूछताछ कर सकती है। वहीं, सुशांत के रूममेट रहे सिद्धार्थ पिठानी से भी आज पूछताछ हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत