न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली बार रिया पर खुलकर बोले सुशांत के पिता, कहा - मेरे बेटे को जहर पिलाती थी

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत का सच सामने लाने के लिए सीबीआई (CBI) दिन रात एक कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Aug 2020 9:59:22

पहली बार रिया पर खुलकर बोले सुशांत के पिता, कहा - मेरे बेटे को जहर पिलाती थी

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत का सच सामने लाने के लिए सीबीआई (CBI) दिन रात एक कर रही है। सीबीआई की जांच का आज 7वां दिन है। इस हाई प्रोफाइल केस में जैसे-जैसे सीबीआई की जांच आगे बढ़ रही है चौकाने वाले खुलासे हो रहे है। इस केस में ड्रग एंगल की एंट्री होने के बाद नारकोट‍िक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो के न‍िदेशक राकेश अस्‍थाना ने इस पूरे मामले में एनफोर्समेंट ड‍िपार्टमेंट (ED) की जांच में आई कुछ अहम फाइंडिंग्‍स का खुलासा क‍िया है। न‍िदेशक राकेश अस्‍थाना ने साफ क‍िया है क‍ि ईडी को इस बात के सबूत म‍िले हैं क‍ि र‍िया च्रकवर्ती (Rhea Chakraborty) और सुशांत को ड्रग्‍स सप्‍लाई क‍िए जाते थे। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक इस मामले में उन लोगों के खिलाफ भी मामला जांचा जाएगा जिसके खिलाफ ईडी ने अपने एफआईआर में नामजद आरोपी बनाया है। ईडी के जांचकर्ताओं को ये इनपुट्स मिले थे की कई संदिग्ध ड्रग्स तस्करों का संबंध रिया के भाई और उसके कर्मचारियों के साथ हैं, लिहाजा एक अनुमान है कि सुशांत को लगातार नशे का डोज देकर कोई उसको मौत के करीब लाया गया होगा।

रिया चक्रवर्ती के अलावा सुशांत के घर के मैनेजर सैम्युल मिरांडा, टैलेंट मैनेजर जया साहा और एक शख्स गौरव आर्या के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मामला दर्ज कर लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ड्रग्स के इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए गोवा जा रही है। एनसीबी की टीम यहां पर गौरव आर्य के बोहेमियन थीम वाले रेस्तरां का दौरा करेगी। NCB की टीम का मानना है कि गौरव आर्य गोवा में है और उत्तरी गोवा के अंजुना में स्थित होटल का मालिक है। खबर है कि होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। इसके अलावा एनसीबी की एक टीम गौरव आर्या के पुणे के पते पर भी जाएगी।

sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide case,sushant singh rajput case,sushant singh rajput murder case,sushant singh rajput murder,sushant singh rajput news,sushant,sushant  rhea chakraborty,sushant singh rajput father,sushant singh rajput drug connection,rhea chakraborty drug connection,news

सुशांत के पिता ने रिया को बताया हत्यारी

वहीं, सुशांत के पिता ने पहली बार रिया पर खुलकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा- रिया मेरे बेटे की हत्यारी है। जांच एजेंसी को चाहिए कि वो रिया और उसके सहयोगियों तो तुंरत गिरफ्तार करे। रिया मेरे बेटे को लंबे समय से जहर पिलाया करती थी।

सुशांत की बहन ने की दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने नया ट्वीट किया है। श्वेता ने लिखा- क्यों हम अभी तक अपराधियों को कस्टडी में लेने का इंतजार कर रहे हैं। #ArrestCulpritsOfSSR #JusticeForSushant। अपने ट्वीट में श्वेता ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide case,sushant singh rajput case,sushant singh rajput murder case,sushant singh rajput murder,sushant singh rajput news,sushant,sushant  rhea chakraborty,sushant singh rajput father,sushant singh rajput drug connection,rhea chakraborty drug connection,news

रिया ने मिटाए सबूत!

सुशांत के रूममेट रहे सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई जांच में खुलासा किया है कि रिया ने सुशांत का घर छोड़ने से पहले आईटी प्रोफेशनल को बुलाकर 8 हार्ड डिस्क से डेटा डिलीट करवाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिठानी ने बताया कि डेटा डिलीट करवाते समय सुशांत मौके पर थे, उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी। सीबीआई की पूछताछ में सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि 8 जून को रिया और सुशांत के बीच झगड़ा हुआ था। रिया के सुशांत का घर छोड़ने से पहले 8 हार्ड ड्राइव को एक आईटी प्रोफेशनल से नष्ट कराया गया था। हालांकि, पिठानी ने यह नहीं बताया कि हार्ड डिस्क में क्या कंटेंट था। अब सीबीआई इसका पता लगाएगी। रिया ने 8 जून को सुशांत का घर छोड़ दिया था। उधर, सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा है कि अगर डेटा डिलीट करवाने की बात सही है, तो साफ हो जाता है कि सुशांत को मारने की साजिश रची गई थी।

हार्ड डिस्क में सुशांत और रिया का पर्सनल डेटा हो सकता है

8 जून की रात रिया ने अपने भाई शोविक चक्रवर्ती को भी सुशांत के घर बुलाया था। इसके बाद दोनों ने 3 सूटकेस में सामान पैक किया और रिया सुशांत का फ्लैट छोड़कर चली गई थीं। इसकी पुष्टि बिल्डिंग के वॉचमैन ने भी की है, जिसे बुधवार को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया जा रहा है कि जो डेटा डिलीट करवाए गए, उनमें रिया और सुशांत के पर्सनल वीडियो और फोटोग्राफ हो सकते हैं। हालांकि, यह बात कंफर्म नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?