न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह राजपूत केस / पहले की CBI जांच की मांग अब रिया चक्रवर्ती ने कहा - ये इलिगल और फेडरलिज्म के खिलाफ

रिया चक्रवर्ती ने फिर कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत मुंबई में हुई, तो केस की जांच भी मुंबई पुलिस को करनी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Aug 2020 10:54:20

सुशांत सिंह राजपूत केस / पहले की CBI जांच की मांग अब रिया चक्रवर्ती ने कहा - ये इलिगल और फेडरलिज्म के खिलाफ

सुशांत सिंह राजपूत का केस अब सीबीआई के हाथों में है। सीबीआई ने गुरुवार को 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रैंड रहीं रिया चक्रवर्ती समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। सीबीआई के मामला दर्ज करने के बाद रिया का बयान सामने आया है। सुशांत की मौत के करीब एक महीने बाद गृह मंत्रालय से सीबीआई की जांच कराने की अपील करने वाली रिया ने अब इसे इलिगल और फेडरलिज्म के खिलाफ बताया है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने गुरुवार शाम को एक बयान में इस केस में सीबीआई जांच को किसी भी ज्ञात कानूनी सिद्धांतों से परे और राष्ट्र के संघीय ढांचे को प्रभावित करने वाला और पूरी तरह से अवैध बताया। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने कहा है कि सीबीआई को इस मामले से तब तक दूर रहना चाहिए, जब तक कि सर्वोच्च न्यायालय अपना फैसला नहीं दे देता।

रिया चक्रवर्ती ने फिर कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत मुंबई में हुई, तो केस की जांच भी मुंबई पुलिस को करनी चाहिए। उन्होंने कहा बिहार पुलिस ने मामले को ट्रांसफर कर दिया। मुंबई पुलिस के बजाय मामला सीबीआई के पास चला गया, जिसे इस केस में जांच करने का कोई अधिकार नहीं था।

sushant singh rajput case,sushant singh rajput,cbi probe,rhea chakraborty,rhea chakraborty says cbi probe illegal,sushant singh news

उन्होंने कहा- SC ने सभी पक्षों को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मुंबई पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह जांच की रिपोर्ट पेश करे। उक्त कार्यवाही को लंबित करते हुए सीबीआई ने (मामला) दर्ज किया है और उस अवैधता को जारी रखा है, जो बिहार पुलिस के हाथों में थी। रिया ने आगे कहा कि सीबीआई देश में एक प्रमुख जांच एजेंसी है, जिसे सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही को लंबित करने से बचना चाहिए।

हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने अब तक इस मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी नहीं दी है। राज्य सरकार की स्वीकृति के बिना एजेंसी किसी भी राज्य में लोगों से पूछताछ नहीं कर सकती है।

बता दें कि रिया के पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक, सहयोगी सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के लिए सीबीआई ने SIT का गठन किया है। इस टीम को गुजरात केडर के आईपीएस मनोज शशिधर हेड कर रहे हैं। यह वही एसआईटी है, जिसे विजय माल्या और वीआईपी चॉपर घोटाले की जांच की थी। इन्वेस्टिगेशन टीम की अगुआई एसपी नूपुर प्रसाद लीड करेंगी। नूपुर प्रसाद अभी सृजन घोटाले और जर्नलिस्ट उपेंद्र राय का मामला भी देख रही हैं। सुशांत केस में ईडी ने रिया चक्रवर्ती को 7 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया से उनकी प्रॉपर्टी और सुशांत संग लेन-देन को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं।

इतना ही नहीं ED ने सुशांत सिंह राजपूत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को समन भेजा है। उन्हें शुक्रवार को यानी आज ईडी के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना होगा। बता दें, श्रुति मोदी का नाम पटना में सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में शामिल है। गुरुवार को जो FIR सीबीआई ने फाइल की है, उसमें भी श्रुति मोदी का नाम शामिल है।

बता दे, सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मौत हो गई थी। उनकी लाश फंदे से लटकी मिली थी। पुलिस ने केस को आत्महत्या बताया था, लेकिन कई सेलेब्स के सवालों के बाद मामला नेपोटिज्म की तरफ मुड़ गया। मामले में नया मोड़ तब आया, जब सुशांत की मौत के करीब 40 दिनों के बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया और सीबीआई जांच की मांग भी की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?