Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जेल में 29 दिन से बंद रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ी

रिया चक्रवर्ती को अभी और 14 दिन जेल में रहना पड़ेगा। मंगलवार को मुंबई सेशंस कोर्ट ने रिया समेत उनके भाई की न्यायिक हिरासत को 20 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 1:27:11

जेल में 29 दिन से बंद रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत 20 अक्टूबर तक बढ़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं सेशन कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) 14 दिन और बढ़ा दी है। दोनों भाई-बहन ड्रग्स केस में मुंबई की जेल में बंद हैं। 6 अक्टूबर को रिया की न्यायिक हिरासत खत्म होनी थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया और शोविक उन 20 लोगों में से हैं, जिन्हें पिछले कुछ हफ्तों में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। एनसीबी सुशांत की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स एंगल की जांच कर रही है। तभी रिया का नाम सामने आया था। रिया भायखला जेल में बंद हैं। रिया के साथ उनके भाई शोविक और सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा की जमानत अर्जियों पर भी हाईकोर्ट आज फैसला सुना सकता है। पिछले हफ्ते कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। लोअर कोर्ट से 2 बार अर्जी खारिज होने के बाद एक्ट्रेस ने हाईकोर्ट में अपील की थी।

रिया चक्रवर्ती को अभी और 14 दिन जेल में रहना पड़ेगा। मंगलवार को मुंबई सेशंस कोर्ट ने रिया समेत उनके भाई की न्यायिक हिरासत को 20 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है।
NCB की दलील- रिया ड्रग्स सिंडिकेट की एक्टिव मेंबर

NCB ने रिया और शोविक की जमानत का विरोध किया है। जांच एजेंसी ने कोर्ट में दिए एफिडेविट में कहा है कि रिया और शोविक ड्रग्स सिंडिकेट के एक्टिव मेंबर हैं और कई हाई सोसाइटी लोगों और ड्रग्स सप्लायर्स से जुड़े हैं। इन पर धारा 27A लगाई गई है, इसलिए इन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए। NCB ने कहा कि रिया ने ड्रग्स खरीदने की बात कबूल की है। उन्होंने माना कि ड्रग्स खरीदने के लिए सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और शोविक से कहा था। रिया के वकील की दलील- सुशांत पहले से ड्रग्स लेते थे

एक्ट्रेस के वकील सतीश मानशिंदे ने अदालत में कहा था कि रिया के सुशांत की लाइफ में आने से पहले ही वे ड्रग्स लेते थे। सुशांत को ड्रग्स की लत थी। यह बात 3 एक्ट्रेस कह चुकी हैं। रिया की तरह ही श्रद्धा कपूर और सारा अली खान ने कहा है कि सुशांत 2019 से पहले से ड्रग्स लिया करते थे।

बता दे, जांच के दौरान रिया और उनके भाई शोविक के कई ड्रग्स पेडलर्स संग कनेक्शन सामने आए थे। रिया और शोविक की उनके साथ चैट का भी खुलासा हुआ था। इसके बाद से दोनों को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया। बाद में दोनों को गिरफ्तार किया। रिया और शोविक पर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप है। दोनों ने ये बात पूछताछ में भी कबूल की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology