न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुरेश रैना-गुरु रंधावा सहित 34 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानिए वजह

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे कई लोगों पर एक्शन हुआ है। मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Dec 2020 1:24:24

सुरेश रैना-गुरु रंधावा सहित 34 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानिए वजह

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पार्टी कर रहे कई लोगों पर एक्शन हुआ है। मुंबई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, रात करीब तीन बजे मुंबई पुलिस ने अंधेरी के एक बड़े क्लब ड्रैगन फ्लाई पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक क्लब में पार्टी चल रही थी, जिसमें कई कलाकार और खिलाड़ी मौजूद थे। सूत्रों का कहना है कि इस पार्टी में क्रिकेटर सुरेश रैना भी मौजूद थे और रैना पर केस भी दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक छापे के वक्त गायक गुरु रंधावा, सुजैन खान भी मौजूद थे। हालांकि इन लोगों के अलावा सुरेश रैना पिछले दरवाजे से निकल गए। इसके अलावा रैपर बादशाह भी इस पार्टी में शामिल थे। बादशाह भी पीछे के दरवाजे से भाग निकले।

फिलहाल पुलिस ने 34 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पार्टी में 19 लोग दिल्ली और पंजाब से आए थे। पार्टी में दिल्ली, पंजाब के अलावा साउथ मुंबई से भी लोग आए थे। पुलिस ने कुल 27 कस्टमर और 7 कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 और 269 के साथ ही महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है क्रिकेटर सुरेश रैना पर भी पुलिस ने धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

संयुक्त पुलिस कमिश्नर विश्वास नागरे पाटिल ने बताया कि सरकार ने कोरोना को देखते हुए एक निर्णय लिया था कि तय समय के बाद नाइट पार्टी, पब, बार और होटल्स को बंद रखा जाएगा। इसके बाद क्लब में पार्टी की जानकारी मिली और डीसीपी राजीव जैन के नेतृत्व में एक टीम को रेड के लिए यहां भेजा गया और 34 लोगों को पकड़ा गया।

होटल की ओर से फिलहाल कोई भी बयान सामने नहीं आया है। 27 लोग पार्टी में शामिल थे, 7 होटल स्टाफ। 34 पर केस दर्ज हुआ। मुंबई पुलिस को संदेह है कि कई और लोग भी भागने में कामयाब हुए। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल और लोगों पर नोटिस भेजा जाएगा। IPC की धारा-188 के तहत एक महीने की जेल और 10 हजार का जुर्माना हो सकता है।

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाती है। 1897 के महामारी कानून (Epidemic Act) के सेक्शन 3 में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर कोई प्रावधानों का उल्लंघन करता है, सरकार/ कानून के निर्देशों/नियमों को तोड़ता है, तो उसे भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 188 के तहत दंडित किया जा सकता है।

आपको बता दे, नए वायरस के बेकाबू होने की खबरों के बाद महाराष्ट्र ने अपने सभी नगर निगमों में रात का कर्फ्यू लागू कर दिया है।

- नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा
- रेस्टोरेंट और पब 11 बजे के बाद बंद हो जाएंगे
- नाइट कर्फ्यू 5 जनवरी, 2021 तक चलेगा
- कर्फ्यू के दौरान किसी भी जगह पर 5 लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं
- अनिवार्य सेवाओं पर कोई रोक नहीं होगी

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत