न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR vs MI : इन 4 खिलाडियों ने दी कोलकाता को पटखनी, मुंबई ने दर्ज की अपनी पहली जीत

मुंबई के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी वजह से यह हार का अंतर काफी बढ़ गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Sep 2020 7:59:21

KKR vs MI : इन 4 खिलाडियों ने दी कोलकाता को पटखनी, मुंबई ने दर्ज की अपनी पहली जीत

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 5वें मैच में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई टीम कार्तिक की केकेआर से भिड़ी थी। मुंबई द्वारा सम्मानजनक 195 रन का स्कोर बनाया गया और कोलकाता को 49 रन से हार मिली। इस खेल में मुंबई केकेआर पर हर क्षेत्र में भारी रही। मुंबई के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी वजह से यह हार का अंतर काफी बढ़ गया।

रोहित शर्मा

कोलकाता के खिलाफ अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए रोहित ने कप्तानी पारी खेली और आगे बढ़कर टीम को लीड किया। रोहित ने एक बार फिर से अपने बल्ले से रनों की बौछार की। उन्होंने मात्र 54 गेंदों में ताबड़तोड़ 80 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने तीन चौके और छह छक्के जड़े। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी भी की।

सूर्यकुमार यादव

पहले मैच में फेल होने के बाद सूर्यकुमार यादव का बल्ला एक बार फिर चला।उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 28 गेंदों में 47 रन ठोंके। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का भी लगाया। रन आउट होने से पहले यादव ने रोहित के साथ मिलकर अहम साझेदारी की।

जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने पुराने रंग में दिखे। उन्होंने अपनी सटीक और खतरनाक गेंदबाजी से कोलकाता के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया। बुमराह ने एक ही ओवर में पहले खतरनाक आंद्रे रसेल की गिल्ली उड़ाई और फिर तीन गेंद के बाद इयोन मोर्गन को भी पवेलियन भेज दिया। बुमराह के इस ओवर ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया। उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

कीरोन पोलार्ड

ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने मिले मौके से तीन क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सात गेंदों में 13 रन बनाए और नाबाद रहे। इसके बाद पोलार्ड ने तीन ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिए और शुभमन गिल का महत्वपूर्ण कैच भी पकड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?