अब अमेरिका करेगा चीन पर 'डिजिटल स्ट्राइक', टिक टॉक पर लगाएगा बैन

By: Pinki Sat, 01 Aug 2020 10:08:18

अब अमेरिका करेगा चीन पर 'डिजिटल स्ट्राइक',  टिक टॉक पर लगाएगा बैन

भारत ने बीते हफ्ते चीन की 47 और ऐप बैन लगा दिया। इससे पहले भी भारत सरकार चीन के 59 ऐप बैन कर चुकी है। जिनमें टिक टॉक भी शामिल है। बाद में बैन किए गए ऐप्स में ज्यादातर क्लोनिंग वाले ऐप्स शामिल हैं। मतलब, पहले से बैन ऐप के जैसे ऐप बनाकर उतार दिए गए थे। इन ऐप्स पर यूजर्स की डेटा चोरी का आरोप लगा है। भारत ने चीनी ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई गलवान घाटी में झड़प के बाद शुरू की थी। वहीं, भारत के बाद अब अब अमेरिका में किसी भी समय चीनी ऐप टिक टॉक (Tik Tok) पर प्रतिबंध लग सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी ऐप टिक टॉक को बैन करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह कई सारे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। कोरोना के प्रकोप के बाद से ही ट्रंप चीन से बेहद नाराज़ है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि हम टिकटॉक पर नजर रख रहे हैं। इसे जल्द बैन किया जा सकता हैं। हम इसे लेकर कुछ और भी कर सकते हैं, हमारे पास कई सारे विकल्प हैं। ट्रंप का बयान उन रिपोर्ट्स के बाद आया है जिसमें कहा गया था बाइट डांस टिक टॉक को बेच सकता है और कंपनी माइक्रोसॉफ्ट से इस बारे में बात भी कर रही है।

CNBC की खबर के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप TikTok को लेकर जल्द आदेश जारी कर सकते है। इस पर शनिवार यानी आज फैसला हो सकता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com