भीलवाड़ा : देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की लगातार दूसरी कारवाई, 7 लोगों को किया गिरफ्तार

By: Ankur Mon, 04 Jan 2021 6:01:46

भीलवाड़ा : देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की लगातार दूसरी कारवाई, 7 लोगों को किया गिरफ्तार

भीलवाडा के मांडलगढ़ शहर से सटे कोतवाल का खेड़ा कंजर कॉलोनी में पुलिस ने लगातार दूसरी कारवाई करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया हैं। शुक्रवार को भी पुलिस ने क्षेत्र में छापा मारकर संदिग्ध हालत में युवक युवतियों को गिरफ्तार किया था। लगातार तीसरे दिन पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त 5 महिलाओं सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं बूंदी जिले की रहने वाली हैं। जो गलत काम में लिप्त पाई गई हैं। इसके साथ ही कोतवाल के खेड़ा कंजर कॉलोनी में लगातार नजर रखी जा रही है। संदिग्धों को के लगातार आने जाने के कारण यहां कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि रेड के दौरान कॉलोनी में 5 महिलाएं संदिग्ध हालत में मिलीं। साथ में दो युवक भी थे। सातों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को स्टेशन के पास कोतवाल का खेड़ा कंजर कॉलोनी में छापा मारा। जहां से संदिग्ध हालात में 7 युवकों व 8 युवतियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक सुनील चौधरी, केशव चौधरी, शुभम गुर्जर, दुर्गेश माली, रामराज जाटव, नाजिम अंसारी, रामलाल दरोगा हैं।

ये भी पढ़े :

# श्रीगंगानगर : आपसी विवाद में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत

# जोधपुर : अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या की वजह बनी बेरोजगारी और नशे की लत

# जोधपुर : दिखा पुलिस कमिश्नर की पहल का असर, 48 लोगों ने दर्ज कराई पुलिस के खिलाफ शिकायत

# अजमेर : सड़क पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, चोट के निशान देख पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

# सीकर : मौत की डोर बन रही चाइनीज मांझा, 650 चरखियों के साथ युवक गिरफ्तार, धारा ऐसी तुरंत मिली जमानत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com