Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : दो रन बनाते ही रोहित शर्मा ने बनाया नया कीर्तिमान, बने ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज

इस मैच में रोहित शर्मा ने दो रन बनाते ही एक खास उपलब्धि हासिल की। हिटमैन ने चौके के साथ आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे किए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 8:05:22

IPL 2020 : दो रन बनाते ही रोहित शर्मा ने बनाया नया कीर्तिमान, बने ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज

बीते दिन आईपीएल का 13वां मुकाबला खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को 48 रन से हराया हैं। मुंबई पलटन की चार मैच में यह दूसरी जीत थी और राहुल की टीम की चार मैच में तीसरी हार। इस मैच में हार्दिक पांड्या-कीरोन पोलार्ड की आतिशी पारी ने अंतिम तीन ओवर में 62 रन बनाए थे। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। इस मैच में रोहित शर्मा ने दो रन बनाते ही एक खास उपलब्धि हासिल की। हिटमैन ने चौके के साथ आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे किए।
मैच से पहले 4998 रन बना चुके रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी के पहले और पारी के दूसरे ओवर में अपना खाता चौका से खोला। इस चार रन के साथ वह IPL में 5000 रन पूरा करने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गएउनसे आगे अब केवल विराट कोहली और सुरेश रैना हैं। आईपीएल में अगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है।

विराट ने 180 मैचों में 5430 रन बनाए हैं और वह शीर्ष पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर सुरेश रैना का नाम है। रैना ने 193 मैचों में 5368 रन बनाए हैं। रोहित आईपीएल में 31.63 की औसत से 37 अर्धशतक और एक शतक भी लगा चुके हैं। इस दौरान उनका 130.97 रहा है। बता दें कि रोहित रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के खिलाफ ही अपने 5000 रन पूरे कर लेते। मैच से पहले वह अपने पांच हजार रन पूरे करने से 10 रन दूर थे। मगर उस मैच में रोहित केवल आठ रन बनाकर आउट हो गए थे। आईपीएल में अपने पांच हजार रन से महज दो कदम दूर थे।

रोहित ने रैना के रिकॉर्ड की बराबरी की

रोहित शर्मा ने IPL में अपनी 38वीं फिफ्टी लगाई। लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में रोहित ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सुरेश रैना की बराबरी की। दोनों ने लीग में 38-38 फिफ्टी लगाईं हैं। हालांकि रैना इस बार लीग का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (44) के नाम है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology