न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : चैंपियन बनने के साथ ही रोहित शर्मा ने अपने नाम किए कई मुकाम, आइये जानें

इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने नाम कई उपलब्धियां हासिल की हैं। आंकड़ों के लिहाज से रोहित के लिए फाइनल मुकाबला बेहद खास बन गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 11:58:36

IPL 2020 : चैंपियन बनने के साथ ही रोहित शर्मा ने अपने नाम किए कई मुकाम, आइये जानें

धमाकेदार अंदाज में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इस सीजन का खिताब अपने नाम किया जिसमें रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। मुंबई इंडियंस का यह पांचवा खिताब था और रोहित शर्मा का छठा। अपने दमदार प्रदर्शन से मुंबई की टीम अंकतालिका में टॉप पर रही थी और जीत की प्रबल दावेदार थी। रोहित शर्मा के नाम यह बड़ी कामयाबी बनी हैं। इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने नाम कई उपलब्धियां हासिल की हैं। आंकड़ों के लिहाज से रोहित के लिए फाइनल मुकाबला बेहद खास बन गया।

रोहित का 200वां आईपीएल मैच

रोहित शर्मा ने आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उनके अलावा चेन्नई के कप्तान धोनी (204) ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। रोहित का मुंबई के लिए यह 155वां मैच था। उन्होंने 45 मैच डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले हैं।

रोहित का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड

रोहित की कप्तानी में मुंबई का यह चौथा और कुल पांचवां फाइनल था उन्होंने खिताबी मुकाबला न हारने का अपना 100 प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा। रोहित के टीम का हिस्सा रहते मुंबई कभी फाइनल नहीं हारी है।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,mumbai indians,delhi capitals,rohit sharma

तोड़ा सम का तिलिस्म

मुंबई ने सम (इवन) वर्ष में खिताब न जीतने का तिलिस्म भी तोड़ दिया। मुंबई को 2010 के फाइनल में चेन्नई के हाथों हार मिली थी। जबकि विषम वर्ष (2013, 2015, 2017, 2019) में उसने जीत दर्ज की थी। जीत के बाद बुमराह ने कहा भी कि हम इस बार सम वर्ष में न जीत पाने का सिलसिला खत्म करना चाहते थे। हम बहुत खुश हैं। हमने इसके लिए बहुत मेहनत की। इसके लिए हमने अन्य टीमों से बहुत पहले तैयारी शुरू कर दी थी। हमें प्रत्येक दो वर्ष बाद खिताब जीतने का तिलिस्म तोड़ना चाहते थे। हमने ऐसा कर दिया।

लगातार दो खिताब जीतने वाले दूसरे कप्तान

रोहित लगातार दो बार खिताब (2019, 2020) जीतने वाले दूसरे कप्तान बन गए। उन्होंने चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी (2010, 2011) की बराबरी की।

आईपीएल फाइनल में दो अर्धशतक

रोहित फाइनल में दो अर्धशतक लगाने वाले पहले कप्तान बने। उन्होंने 2015 में कोलकाता के खिलाफ फाइनल में 26 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। हालांकि रोहित दो रन से किसी कप्तान के फाइनल में सर्वाधिक स्कोर के रिकॉर्ड से चूक गए। सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 2016 में बेंगलोर के खिलाफ 69 रन बनाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत