न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह केस / रिया चक्रवर्ती कैसे अफोर्ड कर रहीं हाईप्रोफाइल वकील की फीस, सतीश मानशिंदे ने दिया जवाब

फीस का मैटर मेरे और मेरे क्लाइंट के बीच की बात है और जिस तरह से मुझ पर लगातार सोशल मीडिया पर अटैक हो रहे हैं, मैं उन मीडिया हाउस को सिर्फ कहना चाहूंगा कि आप खुश रहिए बस। उन्होंने ये बात इंडिया टुडे के साथ एक एक्सक्लूसिव बात में कही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 6:20:41

सुशांत सिंह केस / रिया चक्रवर्ती  कैसे अफोर्ड कर रहीं हाईप्रोफाइल वकील की फीस, सतीश मानशिंदे ने दिया जवाब

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बयान दिया है। CBI ने कहा है कि जांच एजेंसी सुशांत के मौत से संबंधित पेशेवर जांच कर रहा है। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो पेशेवर जांच कर रहा है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और अभी तक किसी भी पहलू से इंकार नहीं किया गया है।' सुशांत सिंह राजपूत की मौत में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को बताया जा रहा है।

ऐसे में रिया चक्रवर्ती का केस लड़ रहे वकील सतीश मानशिंदे की फीस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती जैसी औसत एक्ट्रेस सतीश जैसे हाई प्रोफाइल वकील की फीस कैसे अफोर्ड कर सकती हैं ऐसे में इस मुद्दे पर रिया के वकील सतीश मानशिंदे का कहना है कि पिछले कुछ समय से मीडिया और सोशल मीडिया पर मुझे और मेरे क्लाइंट को फीस के लिए ट्रोल किया जा रहा है। ये बेहद गैर जरूरी है और गलत है। कई लोग ये भी कह रहे हैं कि मैं उनका केस फ्री में लड़ रहा हूं, ये बात भी सच नहीं है। फीस का मैटर मेरे और मेरे क्लाइंट के बीच की बात है और जिस तरह से मुझ पर लगातार सोशल मीडिया पर अटैक हो रहे हैं, मैं उन मीडिया हाउस को सिर्फ कहना चाहूंगा कि आप खुश रहिए बस। उन्होंने ये बात इंडिया टुडे के साथ एक एक्सक्लूसिव बात में कही।

इससे पहले सतीश ने सुशांत केस को लेकर बनी मेड‍िकल टीम के गठन पर भी अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा- 'सुशांत केस की मेड‍िकल टीम को लीड कर रहे एम्स के डॉ सुधीर गुप्ता द्वारा तस्वीरों के आधार पर 200 प्रतिशत खुलासे की बात एक खतरनाक ट्रेंड है। जांच को निष्पक्ष और छेड़छाड़ मुक्त बनाने के लिए सीबीआई को एक नई मेड‍िकल बोर्ड बनानी चाहिए।'

संजय दत्त और सलमान खान के केस लड़ चुके हैं मानशिंदे

बता दें कि मानशिंदे एक मशहूर क्रिमिनल लॉयर हैं और वे बॉलीवुड सर्कल में काफी लोकप्रिय हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मानशिंदे 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में संजय दत्त के डिफेंस लॉयर थे और उन्होंने दत्त को जमानत दिलाई थी। संजय दत्त ही नहीं मानशिंदे सलमान खान को भी एक केस में जमानत दिला चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान के ड्रंक एंड ड्राइव केस में मानशिंदे ने उन्हें जमानत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

बता दें कि सात वर्ष पहले ‘काई पो चे’ फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले राजपूत (34) इस वर्ष 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। अब इस मामले में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से भी पूछताछ होगी। सुशांत की बहन प्रियंका और मीतू से पूछताछ की जाएगी। इससे पहले भी प्रियंका और मीतू से पूछताछ की जा चुकी है। इसके साथ ही सुशांत के जीजा आईपीएस ओपी सिंह से भी पूछताछ हो सकती है। राम मनोहर लोहिया अस्पाल के डॉक्टर तरुण से भी सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी। सीबीआई की टीम सभी से ये पूछताछ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत की जाएगी। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई को अभी तक हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है। ऐसे में सीबीआई अब आत्महत्या की ओर रूख कर रही है। ऐसे में सीबीआई अब इस बात की तफतीश करेगी की सुशांत को आत्महत्या के लिए किसने उकसाया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?