न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंदन से मुंबई पहुंची दो फ्लाइट्स के यात्रियों को BMC ने किया क्वारंटीन, सरकार के इस फैसले से परिजनों में नाराजगी

सरकार के लिए गए इस फैसले के बीच लंदन से मुंबई के लिए दो फ्लाइट्स उड़ान भर चुकी थी। जिसको देखते हुए मुंबई पहुंचने वाले सभी यात्रियों को सुरक्षित क्वारंटीन करने की ज़िम्मेदारी बीएमसी ने निभायी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Dec 2020 10:24:37

लंदन से मुंबई पहुंची दो फ्लाइट्स के यात्रियों को BMC ने किया क्वारंटीन, सरकार के इस फैसले से परिजनों में नाराजगी

यूरोप और मध्य पूर्व देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को निर्देश जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक यूरोप से आने वाली सभी अंतराष्ट्रीय विमान सेवा को 23 तारीख से महाराष्ट्र की सीमा में दाखिल होने पर रोक है। वहीं, लंदन से आयी दो फ्लाइट्स के यात्रियों को क्वारंटीन करने के आदेश से यात्री समेत परिजन बेहद नाराज दिखे।

दअसल, सरकार के लिए गए इस फैसले के बीच लंदन से मुंबई के लिए दो फ्लाइट्स उड़ान भर चुकी थी। जिसको देखते हुए मुंबई पहुंचने वाले सभी यात्रियों को सुरक्षित क्वारंटीन करने की ज़िम्मेदारी बीएमसी ने निभायी। आपको बता दे, बीएमसी ने 2 हजार कमरों का इंतजाम किया है। इनमें 1 हजार कमरे ताज, ट्राइडेंट और मैरियट जैसे फाइव स्टार होटलों में हैं, जबकि 1 हजार कमरों की व्यवस्था बजट होटलों में की गई है।

mumbai,london,flight,mumbai airport,maharashtra,news,coronavirus

बताया जा रहा है कि बिना समय गवाएं बीएमसी की दो दर्जन से भी ज्यादा टीम के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। हालांकि, मुंबई पहुंच यात्री इस नए नियम को लेकर अनजान थे। उन्हें इस बात की साफ जानकारी नहीं थी कि उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। यात्रियों को क्वारंटीन करने के लिए 50 से अधिक बेस्ट बसों का इंतजाम किया गया। जिससे सभी यात्रियों को बीएमसी के नामांकित किये गए होटल्स में इंस्टिट्यूशनल क्वारंटीन किया। फ्लाइट के मुंबई में लैंड होने से पहले बीएमसी ने बेस्ट सभी ड्राइवर और पीपीई किट बाटें और साथ ही पूरी बस को सैनिटाइज किया गया।

परिजनों में नाराजगी, यात्री फैसले से अनजान

देर रात लंदन से दो फ्लाइट के मुंबई पहुंच ने के बाद एक के बाद एक सभी यात्रियों को होटल ले जाया गया लेकिन इस बीच यात्रियों और उन्हें लेने पहुंचे उनके परिजन के बीच फैसले को लेकर काफी कंफ्यूजन दिखा। लंदन से मुंबई पहुंचे यात्री इस फैसले से अनजान थे वहीं उनके परिजन इस फैसले से नाराज। एयरपोर्ट पर कई यात्री महाराष्ट्र सरकार के इसे फैसले से परेशान दिखें।

mumbai,london,flight,mumbai airport,maharashtra,news,coronavirus

आपको बता दे, नए वायरस के बेकाबू होने की खबरों के बाद महाराष्ट्र ने अपने सभी नगर निगमों में रात का कर्फ्यू लागू कर दिया है।

- नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा
- रेस्टोरेंट और पब 11 बजे के बाद बंद हो जाएंगे
- नाइट कर्फ्यू 5 जनवरी, 2021 तक चलेगा
- कर्फ्यू के दौरान किसी भी जगह पर 5 लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं
- अनिवार्य सेवाओं पर कोई रोक नहीं होगी

70% ज्यादा खतरनाक हो सकता है नया स्ट्रेन

बता दे, कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अपना रूप बदल लिया है। इस नए स्ट्रेन को VUI-202012/01 नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों को अनुमान है कि कोरोना वायरस को जो नया रूप ब्रिटेन (Britain) में मिला है वह पहले से 70% ज्यादा खतरनाक हो सकता है। वायरस में लगातार म्यूटेशन (Mutation) होता रहता है, यानी इसके गुण बदलते रहते हैं। म्यूटेशन होने से ज्यादातर वेरिएंट खुद ही खत्म हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी यह पहले से कई गुना ज्यादा मजबूत और खतरनाक हो जाता है। यह प्रोसेस इतनी तेजी से होती है कि वैज्ञानिक एक रूप को समझ भी नहीं पाते और दूसरा नया रूप सामने आ जाता है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन (प्रकार) बहुत तेजी से लोगों में फैल रहा है। जिसने बहुत ही तेजी से ब्रिटेन के अन्य क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया है। ब्रिटेन समेत यूरोप के ज्यादातर देशों में इसकी वजह से क्रिसमस से पहले सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। भारत ने भी ब्रिटेन जाने और वहां से आने वाली फ्लाइट्स को बैन कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बड़ी राहत की खबर! खुल गया Strait Of Hormuz, ईरान ने दी मंजूरी; लेकिन साथ में रखी अहम शर्त
बड़ी राहत की खबर! खुल गया Strait Of Hormuz, ईरान ने दी मंजूरी; लेकिन साथ में रखी अहम शर्त
'सच सुनना पसंद नहीं आपको…' महिला आरक्षण पर राहुल गांधी के भाषण की अहम बातें
'सच सुनना पसंद नहीं आपको…' महिला आरक्षण पर राहुल गांधी के भाषण की अहम बातें
'पीएम और मेरी तो पत्नी ही नहीं…' राहुल गांधी के इस बयान पर सदन में गूंजे ठहाके
'पीएम और मेरी तो पत्नी ही नहीं…' राहुल गांधी के इस बयान पर सदन में गूंजे ठहाके
दिल्ली में बड़ी कार्रवाई: ठक-ठक गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार, 500 महिलाओं को निशाना बनाने वाला ब्लैकमेलर भी पकड़ा गया
दिल्ली में बड़ी कार्रवाई: ठक-ठक गैंग के 2 बदमाश गिरफ्तार, 500 महिलाओं को निशाना बनाने वाला ब्लैकमेलर भी पकड़ा गया
समुद्र के गहराइयों से आया 150 साल पुराना रहस्य, बीच पर मिली 500 साल तक जीवित रहने वाली दुर्लभ शार्क; वैज्ञानिक भी चकित
समुद्र के गहराइयों से आया 150 साल पुराना रहस्य, बीच पर मिली 500 साल तक जीवित रहने वाली दुर्लभ शार्क; वैज्ञानिक भी चकित
दिल्ली मेट्रो यूजर्स के लिए जरूरी सूचना! रविवार को बदलेगी ब्लू लाइन की टाइमिंग, सफर से पहले जरूर देखें अपडेट
दिल्ली मेट्रो यूजर्स के लिए जरूरी सूचना! रविवार को बदलेगी ब्लू लाइन की टाइमिंग, सफर से पहले जरूर देखें अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फिक्सिंग के आरोपों से हड़कंप, ICC की ACU ने शुरू की औपचारिक जांच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फिक्सिंग के आरोपों से हड़कंप, ICC की ACU ने शुरू की औपचारिक जांच
राहा को लेकर क्यों परेशान रहती हैं आलिया भट्ट? सद्गुरु से पूछे पैरेंटिंग पर गहरे सवाल, मिला भावनात्मक जवाब
राहा को लेकर क्यों परेशान रहती हैं आलिया भट्ट? सद्गुरु से पूछे पैरेंटिंग पर गहरे सवाल, मिला भावनात्मक जवाब
‘कैच ऑफ द सीजन’ बना श्रेयस अय्यर का अद्भुत डाइविंग कैच, रोहित-सूर्यकुमार का रिएक्शन देख रह गए दंग; वीडियो वायरल
‘कैच ऑफ द सीजन’ बना श्रेयस अय्यर का अद्भुत डाइविंग कैच, रोहित-सूर्यकुमार का रिएक्शन देख रह गए दंग; वीडियो वायरल
हेलमेट लगाते ही चिपचिपे हो जाते हैं बाल? ये 5 आसान जुगाड़ मिनटों में देंगे फ्रेश-फ्रेश लुक
हेलमेट लगाते ही चिपचिपे हो जाते हैं बाल? ये 5 आसान जुगाड़ मिनटों में देंगे फ्रेश-फ्रेश लुक
बिना ट्यूशन भी बच्चा बन सकता है क्लास टॉपर, पेरेंट्स ये 5 जरूरी बातें आज ही याद रखें!
बिना ट्यूशन भी बच्चा बन सकता है क्लास टॉपर, पेरेंट्स ये 5 जरूरी बातें आज ही याद रखें!
मेष, कुंभ और मीन राशि वालों को कब मिलेगी शनि की साढ़ेसाती से राहत? जानें तारीख और असरदार उपाय
मेष, कुंभ और मीन राशि वालों को कब मिलेगी शनि की साढ़ेसाती से राहत? जानें तारीख और असरदार उपाय
बंदर भगाने गया युवक बना हादसे का शिकार, करंट लगते ही गई जान; MP से सामने आया डरावना वीडियो
बंदर भगाने गया युवक बना हादसे का शिकार, करंट लगते ही गई जान; MP से सामने आया डरावना वीडियो
कॉफी के शौकीन हैं? जानिए इसे पीने से किन गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है कम
कॉफी के शौकीन हैं? जानिए इसे पीने से किन गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है कम