न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात में पकड़ा गया पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट, देश की संवेदनशील जानकारी की थी साझा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी मिली हैं और उन्होनें गुजरात से आईएसआई के एक एजेंट को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Aug 2020 1:45:14

गुजरात में पकड़ा गया पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट, देश की संवेदनशील जानकारी की थी साझा

भारत-पकिस्तान की सीमा पर घुसपैठ, सीजफायर को रोकने के लिए देश की सेना हमेशा बॉर्डर पर तैनात रहती हैं। लेकिन इसी के साथ ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के कुछ एजेंट भी भारत में सक्रिय हैं जिन पर लगाम लगाने का काम भारत की कई अन्य एजेंसियां कर रही हैं। इस कड़ी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी मिली हैं और उन्होनें गुजरात से आईएसआई के एक एजेंट को गिरफ्तार किया है जो देश की संवेदनशील जानकारी उनके साथ साझा करता था।

उत्तर प्रदेश में रिपोर्ट किए गए रक्षा/आईएसआई मामले के संबंध में रजाकभाई कुंभार को पश्चिम कच्छ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर थाने में इसी साल 19 जनवरी को एक केस दर्ज कराया गया था। यह केस चंदौली से पकड़े गए आईएसआई एजेंट मोहम्मद राशिद के खिलाफ था। एनआईए ने इस साल अप्रैल में फिर से मामला दर्ज किया। जांच के दौरान इस बात के सबूत मिले कि राशिद के भी आईएसआई के साथ संपर्क थे। जांच में सामने आया था कि वह दो बार पाकिस्तान का दौरा कर चुका था।

एनआईए के अनुसार, राशिद ने भारत में कुछ संवेदनशील और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की तस्वीरों को पाकिस्तान भेजा था और पाकिस्तान में आईएसआई के संचालकों के साथ सशस्त्र बलों की आवाजाही के बारे में भी जानकारी साझा की थी।

एनआईए को जानकारी मिली थी कि कच्छ में कुंभार नाम का एक व्यक्ति आईएसआई के एजेंटों के लिए खजांची के रूप में काम करता है। इसके बाद एजेंसी ने मामले के सिलसिले में शुक्रवार को कुंभार के घर पर तलाशी ली और पता चला कि उसने पेटीएम के माध्यम से 5,000 रुपये रिजवान नाम के व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित किए थे, जिसने इन पैसों को आगे राशिद को सौंप दिया। जांच में पता चला कि यह रकम भारत से कुछ अहम जानकारियां पाकिस्तान तक पहुंचाने के बदले राशिद को दी गई थी। वहीं, कुंभार के घर पर तलाशी के दौरान, गुप्त दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत