न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका पादुकोण सहित 6 अन्य को NCB का समन, अगले 3 दिन में होगी सभी से पूछताछ

आज NCB द्वारा दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत, सिमोन खम्बाटा, श्रुति मोदी, करिश्मा प्रकाश को समन भेजा गया हैं और उनसे अगले 3 दिन में पूछताछ की जाएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Sep 2020 5:42:51

दीपिका पादुकोण सहित 6 अन्य को NCB का समन, अगले 3 दिन में होगी सभी से पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जब से जांच में ड्रग्स का मामला सामने आया हैं तभी से लगातार कई खुलासे हो रहे हैं और कई बॉलीवुड सलेब्स के नाम सामने आए हैं। इसको लेकर NCB द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही हैं। आज NCB द्वारा दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत, सिमोन खम्बाटा, श्रुति मोदी, करिश्मा प्रकाश को समन भेजा गया हैं और उनसे अगले 3 दिन में पूछताछ की जाएगी।

दरअसल एनसीबी को जया साहा की मैनेजर करिश्मा की एक वाट्सएप चैट के हाथ लगी है जिसमें ड्रग्स के खरीद-फरोख्त की बात की जा रही है। इस हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस की जांच कर रही जांच एजेंसी बड़े स्तर पर लोगों से पूछताछ कर रही है। इसी क्रम में एनसीबी ने KWAN कंपनी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर, जया साहा, श्रुति मोदी समेत चार लोगों से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। एनसीबी ने रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट से सबसे पहले सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और रणवीर सिंह की फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा से नाम निकाला था। इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में बॉलीवुड के 25 बड़े सिलेब्रिटीज के नाम लिए थे जो ड्रग्स के इस्तेमाल में शामिल थे। रिया चक्रवर्ती भी न्यायिक हिरासत में है।

sara ali khan,deepika padukone,ncb summons,drugs incident

एनसीबी ने करिश्मा को भी समन जारी किया

एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी मंगलवार को बुलाया था। हालांकि, उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए 25 सितंबर के बाद आकर बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया है। करिश्मा और जया साहा टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्वान में एक साथ काम करती हैं।

कई एक्ट्रेस पर कस चुका शिकंजा

ड्रग्स केस की जांच में अब तक कई एक्ट्रेस के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, दिया मिर्जा, नम्रता शिरोडकर और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा शामिल हैं।

बोटमैन ने लिया था सारा, रकुल, श्रद्धा का नाम

पूछताछ के दौरान लोनावला के एक बोटमैन ने बताया था कि सुशांत के साथ उनके लोनावला फार्महाउस पर रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह पार्टी करने आते थे। बोटमैन ने ये भी बताया था कि वहां होने वाली पार्टियों में गांजा और शराब का इस्तेमाल बिल्कुल आम था।

सोमवार को सामने आया दीपिका का नाम

ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका पादुकोण का नाम सोमवार को आया। मैनेजर करिश्मा के साथ उनकी वॉट्सऐप चैट सामने आने पर यह खुलासा हुआ था। दीपिका ने चैट में करिश्मा से पूछा था- माल है क्या? उन्होंने करिश्मा से हशीश और वीड की मांग की थी। दोनों के बीच यह बातचीत 28 अक्टूबर 2017 को हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत