न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में 3 जगहों पर छापेमारी, NCB दफ्तर के ल‍िए न‍िकलीं रकुलप्रीत सिंह

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स की जांच कर रही नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) आज एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) से पूछताछ करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Sep 2020 10:43:33

मुंबई में 3 जगहों पर छापेमारी, NCB दफ्तर के ल‍िए न‍िकलीं रकुलप्रीत सिंह

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स की जांच कर रही नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) आज एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) से पूछताछ करेगी। रकुलप्रीत घर से सुबह करीब 9:30 बजे एनसीबी गेस्‍टहाउस के लिए निकल चुकी हैं। रकुलप्रीत का नाम रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी की पूछताछ में लिया था। कई ड्रग्‍स चैट में रकुलप्रीत का नाम आया है। उनके साथ ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और करण जौहर (Karan Johar) के धर्मा प्रोडक्शन के डायरेक्टर क्षितिज रवि प्रसाद से भी पूछताछ होनी है। एनसीबी सबसे पहले रकुलप्रीत से पूछताछ करेगी। उन्‍हें गुरुवार को ही पूछताछ के लिए आना था, लेकिन रकुलप्रीत की टीम ने कहा कि उन्‍हें समन नहीं मिला है। इसलिए वह अब शुक्रवार को पूछताछ के लिए पहुंच रही हैं। दीपिका की मैनेजर करिश्‍मा से दोपहर बाद पूछताछ होनी है। रकुलप्रीत के बाद अब शनिवार को दीपिका पादुकोण, सारा अली खान (Sara Ali Khan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) से भी पूछताछ होनी है। रकुलप्रीत की टीम ने गुरुवार को समन नहीं मिलने का हवाला दिया था, जिसे एनसीबी ने 'बहाना' करार दिया था। रकुलप्रीत के घर पहुंचकर गुरुवार को एनसीबी के अध‍िकारियों ने समन की हार्डकॉपी भी पहुंचाई थी। इसके बाद देर शाम रकुलप्रीत हैदराबाद से मुंबई पहुंचीं।

रकुलप्रीत से क्‍या जानना चाहेगी NCB

रकुलप्रीत से जाहिर तौर पर ड्रग्‍स कनेक्‍शन, रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजूपत से दोस्‍ती के बारे में सवाल किया जाएगा। रकुलप्रीत से एनसीबी यह भी जानना चाहेगी कि क्‍या उन्‍होंने कभी ड्रग्‍स लिया है, यदि हां तो वह कहां से ड्रग्‍स खरीदती थीं। बॉलिवुड की ड्रग पार्टीज के बारे में रकुलप्रीत को कितनी जानकारी है। एक और दिलचस्‍प बात यह है कि रकुलप्रीत साउथ सिनेमा की बड़ी ऐक्‍ट्रेस हैं। सीसीबी पहले ही सैंडलवुड में ड्रग कनेक्‍शन की पड़ताल कर रही है, ऐसे में रकुलप्रीत से साउथ इंडियन फिल्‍म इंडस्‍ट्री में ड्रग रैकेट को लेकर भी सवाल किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि ड्रग्स केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में कई एक्ट्रेस के नाम लिए हैं। दीपिका और उनकी मैनेजर के वॉट्सऐप चैट में भी ड्रग्स की बातचीत सामने आई है। उधर, दीपिका और सारा गुरुवार को गोवा से मुंबई लौट आईं। सूत्रों के मुताबिक, दीपिका के पति रणवीर ने NCB से अपील की है कि पूछताछ के दौरान वे दीपिका के साथ रहना चाहते हैं। रणवीर ने कहा है कि दीपिका को कभी-कभी घबराहट होती है। इसलिए पूछताछ के वक्त उनके साथ रहने की परमिशन दी जाए।

टीवी ऐक्टर्स के घर मिला ड्रग्स, 3 जगह NCB की छापेमारी

वहीं टीवी ऐक्टर्स सनम और अबिगैल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दोनों के घर से थोड़ी मात्रा में ड्रग्स भी मिली है। ड्रग्स लेने के आरोप में केस दर्ज हो गया है। इसी बीच मुंबई में 3 जगह NCB छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि अंधेरी और पोवाई की तीन लोकेशंस पर रेड हो रही है। इस बारे में ज्यादा डिटेल नहीं मिल पाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत