न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई सीरो सर्वे / झुग्गी बस्तियों में 57% कोरोना संक्रमित, अन्य इलाकों में 16%

मुंबई में मंगलवार को 717 नए मामले सामने आए, जो करीब 3 महीने में किसी एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे कम संख्या है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Jul 2020 11:02:40

मुंबई सीरो सर्वे / झुग्गी बस्तियों में 57% कोरोना संक्रमित, अन्य इलाकों में 16%

देश में अब तक 15 लाख 33 हजार 936 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 49 हजार 632 मरीज बढ़े। 35 हजार 484 लोग ठीक भी हुए। 770 की मौत हुई। अब तक 9 लाख 88 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं, 34 हजार 200 से ज्यादा की मौत हाे चुकी है। 5 लाख 8 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 7 हजार 717 नए मामले सामने आए। 282 लोगों की मौत हुई और 10 हजार 333 मरीज ठीक हो गए। मुंबई में मंगलवार को 717 नए मामले सामने आए, जो करीब 3 महीने में किसी एक दिन में मिले संक्रमितों की सबसे कम संख्या है। यहां मंगलवार को इस महामारी से 55 लोगों की मौत हो गई है। शहर में डबलिंग रेट अब बढ़कर 68 दिन और रिकवरी रेट 73% हो गया है।

मुंबई की झुग्गी बस्तियों में 57% कोरोना संक्रमित

वहीं, दिल्ली के बाद मुंबई में भी सीरो सर्वे हुआ है। इससे पता चला है कि शहर की झुग्गी बस्तियों में 57% लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सीरो सर्वे में व्यक्ति के शरीर में एंटीबॉडी की मौजूदगी का पता लगाया जाता है। अगर एंटीबॉडी मिलती हैं तो इसका मतलब कि वे या तो संक्रमित हैं या संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई की गैर झुग्गी बस्तियों में 16% लोगों में एंटीबॉडी मिली हैं। बीएमसी अधिकारियों ने इसे सकारात्मक परिवर्तन बताया है। इस सीरो सर्वे को बीएमसी ने नीति आयोग और टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) के साथ मिलकर किया था।

कोरोना के प्रसार और लोगों में इससे बचने के लिए पैदा होने वाली इम्युनिटी को जांचने के लिए 6 हजार 936 लोगों का सीरो सर्वे किया गया। बीएमसी के 3 वॉर्ड (आर/एन, एम/डब्ल्यू और एफ/एन) में सर्वे किया गया। झुग्गी बस्तियों में रहने वाले करीब 4000 लोगों के ब्लड सैंपल्स लिए गए, जिनमें से 57% में कोरोना के एंटीबॉडी मिले। वहीं रिहायशी इलाकों में रहने वाले करीब 3 हजार लोगों में से 16% में ही एंटीबॉडी मिले। महिलाओं में पुरुषों की तुलना में ज्यादा एंटीबॉडी देखा गया।

धारावी में संक्रमण के तीन नए मामले

मुंबई के झुग्गी इलाके धारावी में मंगलवार को कोरोना के 3 नए मामले सामने आये जिससे वहां कुल मामले बढ़कर 2 हजार 543 हो गए। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक कुल 2 हजार 204 मरीज ठीक हुए हैं जिससे इस क्षेत्र में उपचाराधीन मरीजों की संख्या मात्र 88 है। एक बार कोविड-19 हॉटस्पॉट (Covid-19 Hotspot) (संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित) रहा धारावी कुछ समय से इससे सफलतापूर्वक उबर गया है।

क्या है एंटीबॉडी टेस्ट?

किसी शख्स को जब कोरोना हो जाता है तो उसके शरीर में वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी पैदा हो जाते हैं। कोरोना वायरस अलग-अलग लोगों में अलग-अलग तरह के लक्षण उनकी रोग प्रतिकारक क्षमता के मुताबिक दिखाता है। जिस शख्स का एंटीबॉडी टेस्ट होना है उसके खून का सैंपल लिया जाता है और ICMR की ओर से मंजूर की गई मशीनों के जरिए एक प्रक्रिया के तहत ये सुनिश्चित किया जाता है कि खून में एंटीबॉडी हैं या नहीं और अगर हैं तो कितनी मात्रा में। अगर एटीबॉडी नजर आते हैं तो रिपोर्ट पॉजिटिव आती है यानी कि शख्स को पहले कोरोना हो चुका है। अगर एंटीबॉडी नहीं है तो रिपोर्ट नेगेटिव आती है, जिसका मतलब है कि कोरोना नहीं हुआ है। कुछे मामलों में ये भी होता है कि सैंपल देने वाले शख्स को कोरोना हो चुका है लेकिन उसके शरीर में एंटीबॉडी नहीं बनते। ऐसे मामले हालाकि अभी बेहद कम सामने आए है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत