न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : दिल्ली से जीत पर बोले कप्तान रोहित शर्मा, ऐसे प्रदर्शन से किसी भी लक्ष्य का पीछा करने का आत्मविश्वास बढ़ा

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश दिखाई दिए और उन्होनें कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से किसी भी लक्ष्य का पीछा करने का आत्मविश्वास बढ़ता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 8:54:23

IPL 2020 : दिल्ली से जीत पर बोले कप्तान रोहित शर्मा, ऐसे प्रदर्शन से किसी भी लक्ष्य का पीछा करने का आत्मविश्वास बढ़ा

बीते दिन हुए मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मैच में मुंबई ने जीत हासिल की। पहले मुंबई गेंदबाजों ने कमाल दिखाते हुए 162 रन पर ही दिल्ली को रोक दिया। फिर बल्लेबाजी में मुंबई के मध्यक्रम ने मजबूती दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई। इसको लेकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश दिखाई दिए और उन्होनें कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से किसी भी लक्ष्य का पीछा करने का आत्मविश्वास बढ़ता है।

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 53 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्य कुमार यादव ने भी इतने ही रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जिससे टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के चार विकेट पर 162 रन के जवाब में 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर पांच विकेट से जीत हासिल की। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को 10 से 15 रन और बनाने चाहिए थे, जिससे चीजें पूरी तरह से बदल सकती थीं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश दिखे।

रोहित ने जीत के बाद कहा,‘यह जीत काफी मायने रखती है। हम जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, वह हमें आगे बढ़ने के लिये आत्मविश्वास देता है। टूर्नामेंट के पहले हिस्से में हम जैसा खेल रहे हैं, उससे सचमुच खुश हूं। आज हमारे लिए परफेक्ट दिन था। हमने आज सबकुछ सही किया। हमने पहले अच्छी गेंदबाजी की और फिर बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि अंत में ऐसा नहीं कर पाये। हमने हमेशा ही एक जमे हुए बल्लेबाज की अंत तक रहने की अहमियत के बारे में बात की है क्योंकि वह परिस्थितियों को अच्छी तरह जान लेता है।’

रोहित ने कहा,‘टूर्नामेंट में लक्ष्य पीछा करना (अन्य टीमों का) इतना अच्छा नहीं रहा है। लेकिन हमने जैसा प्रदर्शन किया है, उससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है कि हम किसी भी लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं।’ मैन ऑफ द मैच डि कॉक ने अपने प्रदर्शन के बारे में कहा,‘जीत का लुत्फ उठाया। चीजों को सरल रखना मेरे लिये कारगर रहा। मैं नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं ज्यादा तनाव में नहीं था। कम रन बनना निराशाजनक है लेकिन मैं ज्यादा दबाव में नहीं था क्योंकि मैं नेट पर अच्छी तरह हिट कर रहा हूं।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत