अयोध्या नहीं गए मनोज तिवारी, बोले- राम मंदिर पर राजनीति खत्म होनी चाहिए

By: Pinki Tue, 04 Aug 2020 4:29:33

अयोध्या नहीं गए मनोज तिवारी, बोले- राम मंदिर पर राजनीति खत्म होनी चाहिए

अयोध्या में 5 अगस्त को ऐतिहासिक धार्मिक कार्यक्रम होने वाला है। हर कोई राम धुन में रम गया है। पूरी अयोध्या नगरी में दीवाली जैसा माहौल है। राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस बीच बीजेपी एमपी, सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी कोरोना काल की वजह से अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन समारोह में नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में वे थोड़े निराश भी हैं उन्होंने कहा- 'मैं भले दिल्ली में बैठा हुआ हूं लेकिन मेरा मन अयोध्या में है। यूं कहें कि मेरा शरीर दिल्ली में है तो मैं दिल्ली को ही अयोध्या मानकर चल रहा हूं। वर्षों का इंतजार खत्म हो रहा है। मनोज तिवारी ने लोगों से कहा कि जो जहां है वहीं से अयोध्या मान लें और इस भव्य कार्यक्रम का आनंद ले। हम भी जल्दी से जल्दी राम मंदिर के दर्शन को और सेवा को पहुंचेंगे।'

मनोज तिवारी ने बताया कि उन्होंने भी लोगों में दिये बांटे हैं। मनोज तिवारी ने कहा- 'लोग लाइन में खड़े होकर दिये ले रहे हैं। 5 अगस्त को पूरे देश में दिये जलेंगे। हम विश्वास करते हैं कि जो खुशी राम के जन्म की थी, जो खुशी उनके वन से आने की थी वहीं खुशी मोदी जी के वहां पहुंचने और शिलान्यास को लेकर है। राम मंदिर बीते कई सालों से राजनीति का एक हिस्सा रहा है। ऐसे में अब जब राम मंदिर बन रहा है तो मनोज तिवारी ने कहा कि मेरा मानना है कि राम मंदिर पर राजनीति खत्म होनी ही चाहिए। राम मंदिर के लिए जिसने जो भी किया था उसे राजनीतिक रंग ना दें।' मनोज तिवारी ने कहा 'अयोध्या में फिर से राम के जन्म वाली सकारात्मकता दिख रही है।'

राम मंदिर भूमि पूजन के निमंत्रण पत्र को लेकर भी सियासी गलियारों में राजनीति देखने को मिल रही है। इस पर मनोज तिवारी ने कहा- 'ये संकट का समय है इसलिए अयोध्या में कम लोगों को बुलाया गया है। किसे बुलाना है किसे नहीं ये ट्रस्ट का विषय है। आमंत्रण मिले ना मिले 5 तारीख के बाद चले जाइए अयोध्या स्वागत के लिए तैयार है।'

प्रियंका ने कहा - राम सब में हैं, राम सब के हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया है। 21 लाइनों में 270 शब्द लिखे हैं प्रियंका ने और इसमें 23 बार राम नाम लिया है। चौंकाने वाली बात ये कि अंग्रेजी में ही साइन करने वाली प्रियंका के इस ट्वीट में इस बार दस्तखत शुद्ध हिंदी में हैं।

प्रियंका ने ट्वीट में लिखा राम सब में हैं, राम सबके हैं। राम कबीर के हैं, तुलसी दास के हैं और रैदास के हैं। गांधी के रघुपति राघव राजा राम सबको सम्मति देने वाले हैं। प्रियंका के इस ट्वीट में सबकुछ राम में ही रंगा है।

ये भी पढ़े :

# जाने क्यों की गई भगवान राम की मूछों वाली मूर्ति की मांग?

# 5100 कलश-रामधुन में मग्न अयोध्या, एक नज़र डालिए बुधवार को राम नगरी में क्या-क्या खास होने वाला है

# अयोध्या में अनुष्ठान, प्रियंका बोलीं- भूमि पूजन कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और बंधुत्व का अवसर बने

# अयोध्या / भूमिपूजन से पहले ट्विटर पर भगवा वस्त्र में नजर आए एमपी के पूर्व CM कमलनाथ

# अयोध्या में 3 घंटे तक रहेंगे PM मोदी, ये है मिनट टू मिनट प्रोग्राम

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com