न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर आए दोस्त ने पत्नी के कैरेक्टर पर किया कमेंट, पति ने काट दी गर्दन, शव के किए 12 टुकड़े

महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Dec 2020 7:18:02

घर आए दोस्त ने पत्नी के कैरेक्टर पर किया कमेंट, पति ने काट दी गर्दन, शव के किए 12 टुकड़े

महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी के दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। दरअसल, पत्नी के दोस्त ने शादी के पहले के दिनों की दोस्‍ती पर कमेंट कर दिया था। जिसकी वजह से पति नाराज हो गया था और उसने चाकू से बैंकर की गर्दन काट दी और फिर शव को 12 टुकड़ों में काटकर सूटकेस में भरकर नाले में फेंक दी।

मुंबई के वरली पुलिस स्‍टेशन के सूत्रों के मुताबिक, इस थाने में बैंक कर्मचारी सुशील कुमार सारणिक के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज थी। सुशील कुमार 12 दिसंबर से लापता था फिर जाकर 14 दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सुशील, ग्रांट रोड में एक लीडिंग बैंक की ब्रांच में काम करता था। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को उनका बेटा एक दोस्‍त से मिलने के लिए गया था और 13 तारीख को वापस आने की बात कही थी लेकिन वह आया नहीं। जब वह 14 दिसंबर तक वापस नहीं आया और उसके दोस्‍तों से पूछताछ में भी कुछ नहीं मिला तो 14 दिसंबर को वरली पुलिस स्‍टेशन में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज की गई।

गुरुवार को वरली पुलिस स्‍टेशन में नेरल पुलिस स्‍टेशन से फोन आया कि सुशील का मर्डर कर दिया गया है और उसकी बॉडी दो सूटकेस में टुकड़ों में मिली है। नेरल पुलिस को भी यह सूटकेस रेलवे स्‍टेशन के पास नाले में तैरते हुए मिले थे। जब सूटकेस खोले गए तो उसमें 12 टुकड़ों में कटी एक बॉडी पड़ी थी जिसका राइट हैंड गायब था।

पुलिस ने सूटकेस में लगी पर्ची के आधार पर उस दुकान के बारे में पता किया जहां से वह सूटकेस खरीदा गया था। दुकानदार ने सूटकेस के मालिक के बारे में बता दिया जिसका नाम चार्ल्‍स नाडर (41) था। पुलिस ने चार्ल्‍स नाडर और उसकी पत्‍नी सलोमी (31) से पूछताछ की तो सख्ती दिखाने के बाद वह टूट गए और बता दिया कि बदला लेने के लिए यह हत्‍या की गई।

नाडर ने माना कि सुशील, सलोमी का दोस्‍त था और एक समय वे दोनों एक बीपीओ में साथ काम करते थे। जब तीनों घर में पार्टी कर रहे थे तो सुशीन ने सलोमी के कैरेक्‍टर पर कुछ कमेंट कर दिया। इससे नाराज उसने सुशील की गर्दन चाकू से काट दी जिसमें सलोमी ने भी मदद की। इसके बाद उन्‍होंने बॉडी ठिकाने लगाने के लिए दो सूटकेस खरीदे और बॉडी को टुकड़ों में काटकर बैग में भर दिया। फिर उन सूटकेस को एक नाले में फेंक दिया। यह नाला एक नदी में जाकर मिलता है। उनका मानना था कि सूटकेस नदी से समंदर में चले जाएंगे और किसी को कुछ पता नहीं चलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत