Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलिस इंस्पेक्टर बन लोगों को लूट रहा था ये टीवी अभिनेता, हुआ गिरफ्तार

देहरादून पुलिस की अपराध शाखा ने एक टीवी अभिनेता को गिरफ्तार किया है। टीवी अभिनेता पर पुलिस बनकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Dec 2020 11:33:19

पुलिस इंस्पेक्टर बन लोगों को लूट रहा था ये टीवी अभिनेता, हुआ गिरफ्तार

देहरादून पुलिस की अपराध शाखा ने एक टीवी अभिनेता को गिरफ्तार किया है। टीवी अभिनेता पर पुलिस बनकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। टीवी अभिनेता का नाम सलमान जाफरी उर्फ ​​जाकिर है। पुलिस के अनुसार, जाफरी एक धोखाधड़ी गिरोह का हिस्सा हैं जो अन्य राज्यों में लोगों को पुलिस के रूप में धोखा देता है। इस महीने की शुरुआत में जाफरी ने पुलिसकर्मी के रूप में उत्तराखंड के एक वरिष्ठ नागरिक को 5 लाख रुपये का चूना लगाया और वापस मुंबई आ गया। जाफरी कई टेलीविजन धारावाहिकों जैसे 'चित्तौड़गढ़ की राजकुमारी पद्मिनी', 'छत्रपति राजा शिवाजी', 'सावधान इंडिया' और एक साइड एक्टर के रूप में गुलामकाई जैसी फिल्मों में काम कर चुका है।

मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अकबर पठान ने बताया लॉकडाउन में जब काम मिलना बंद हो गया तो वह ठगी की वारदात अंजाम देने लगा। इसके लिए वह उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और अन्य सीमावर्ती राज्यों के लोगों को निशाना बनाता था। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी हवाई जहाज से दूसरे राज्यों में आता-जाता था।
पुलिस इंस्पेक्टर बन महिला को लूटा

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पुलिसकर्मी बनकर देहरादून में 64 साल की एक महिला से मुलाकात की थी। उसने चेकिंग का बहाना बनाते हुए महिला के सारे जेवर उतरवा लिए और उन्हें एक अखबार में रख दिया। काफी देर तक उसने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाए रखा। इसके बाद अखबार में पत्थर लपेटकर दे दिया और फरार हो गया।
ऐसे पकड़ में आया जाफरी

जाफरी की लोकेशन पर नजर रखने वाली उत्तराखंड पुलिस मुंबई पहुंची और क्राइम ब्रांच से मदद मांगी। यूनिट-8 के अधिकारियों ने उत्तराखंड पुलिस की मदद की और सोमवार को अंधेरी के ओशिवारा स्थित आवास से जाफरी को पकड़ा। पुलिस ने कहा कि जाफरी के खिलाफ इस तरह के पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें से तीन नागपुर और दो देहरादून में हैं।

धोखाधड़ी के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत पटेल नगर पुलिस स्टेशन देहरादून में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शुरू में आरोपों का खंडन किया और पुलिस को बताया कि वह टीवी उद्योग में काम कर रहा है और उसकी अच्छी प्रतिष्ठा है। बाद में उसने धोखाधड़ी के मामलों में अपनी हिस्सेदारी स्वीकार कर ली है।

शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने नागपुर में तीन और उत्तराखंड में ऐसे दो अपराध किए। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून पुलिस को सौंप दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology