न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में बारिश के कहर, 107 किमी/घंटे की रफ्तार से चली हवा, सड़कों पर सैलाब, गाड़ियों पर पेड़

कोरोना महामारी से जूझ रही मुंबई पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गई है। मुंबई में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Aug 2020 9:06:40

मुंबई में बारिश के कहर, 107 किमी/घंटे की रफ्तार से चली हवा, सड़कों पर सैलाब, गाड़ियों पर पेड़

कोरोना महामारी से जूझ रही मुंबई पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गई है। मुंबई में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। लोगों का बारिश के कारण बुरा हाल है। सड़के डूबी हैं, लोकल ट्रेनें बंद हैं। बुधवार को 107 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। भारी बारिश के कारण करीब आधा दर्जन मकान और 150 पेड़ गिरने की आशंका जताई जा रही है। दक्षिण मुंबई में पिछले 46 साल के दौरान इतनी बारिश नहीं हुई। बारिश ने कोलाबा इलाके में 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह तक भारी बारिश जारी रहेगी।

maharashtra,mumbai rains,mumbai rains today,mumbai heavy rains,rain in mumbai,mumbai rains today live update,mumbai weather,news

बुधवार को भारी बारिश के कारण रायगढ़ जिले में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट में तैनात उच्च क्षमता वाली तीन क्रेन तेज हवाओं के कारण उलट गयी, लेकिन इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आईएमडी के अनुसार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मुंबई में भारी बारिश (20 सेमी से भी ज्यादा) हुई। कोलाबा में 22.9 सेमी, सांताक्रूज़ में 8.8 सेमी बारिश दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई और कोलाबा में शाम करीब पांच बजे 107 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

maharashtra,mumbai rains,mumbai rains today,mumbai heavy rains,rain in mumbai,mumbai rains today live update,mumbai weather,news

इसी तरह मस्जिद स्टेशन से लगभग 50 मीटर दूर फंस गई लोकल से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने 55 यात्रियों को रेस्क्यू किया।

विशेष बुलेटिन के अनुसार मुंबई और कोंकण तट से सटे इलाकों में सुबह तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। उसके बाद हवा की गति में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

maharashtra,mumbai rains,mumbai rains today,mumbai heavy rains,rain in mumbai,mumbai rains today live update,mumbai weather,news

महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी लोगों से घर में रहने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'सभी लोग घर में ही रहें। मंबई तेज हवाओं और भारी बारिश का सामना कर रही है, जैसा की हम सब देख रहे हैं। मैं सभी लोगों से, खासकर पत्रकारों से जो इस घटना को कवर कर रहे हैं, उनसे अपील करता हूं कि जहां हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें।' साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सतर्क और तैयार रहने का निर्देश दिया है। लगातार हो रही बारिश से बढ़े खतरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। पुलिस की सलाह है कि अगर कोई जरूरी काम न हो तो लोग घर से नहीं निकलें और सभी आवश्यक सावधानियां बरतें।

maharashtra,mumbai rains,mumbai rains today,mumbai heavy rains,rain in mumbai,mumbai rains today live update,mumbai weather,news

मुंबई में लगातार भारी बारिश और आंधी की वजह से स्थिति चिंताजनक हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के चलते उत्पन्न स्थिति पर बात की।' इसके मुताबिक प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत