Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / B.Sc छात्रों की मार्कशीट में लिखा 'COVID PROMOTED', मचा बवाल

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर, महाराष्ट्र में कृषि विश्वविद्यालयों ने पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jul 2020 10:33:10

महाराष्ट्र / B.Sc छात्रों की मार्कशीट में लिखा  'COVID PROMOTED', मचा बवाल

महाराष्ट्र में अंडर ग्रेजुएट B।Sc एग्रीकल्चर के छात्रों की मार्कशीट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर, महाराष्ट्र में कृषि विश्वविद्यालयों ने पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था। जिसके बाद छात्रों को जो मार्कशीट दी गई उस पर 'COVID PROMOTED' लिखा गया है। छात्रों और राजनीतिक दलों की नाराज प्रतिक्रिया के बाद, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादाजी भूसे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

एक छात्र ने बताया, कोरोना वायरस के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसमें हमारी कोई गलती नहीं है, वहीं मार्कशीट में 'COVID PROMOTED' लिखना, हमारा करियर खराब कर सकता है।
वहीं अब इस मामले से सियासत गरमा गई है। भारतीय समाज पार्टी (BJP) के नेता आशीष शेलार ने राज्य सरकार के प्रदर्शन को खराब करार दिया। उन्होंने कहा मार्कशीट पर 'COVID PROMOTED' लिखना छात्रों के लिए बहुत गलत है। वहीं अब महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दादाजी भूसे ने कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों की मार्कशीट पर Covid -19 के उल्लेख के मामले को गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में, महाराष्ट्र कृषि शिक्षा और अनुसंधान परिषद को उन लोगों के खिलाफ जांच करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है जिन्होंने ये लिखने का आदेश दिया था। उधर, महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की बात करे तो मंगलवार को कोरोना के 6 हजार 741 नए मामले सामने आए और 193 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 67 हजार 665 हो गई है, वहीं, कुल मौतें की गिनती 10 हजार 695 हो गई है। राज्य में अब तक मिले मरीजों में से 1,49,007 ठीक होकर अपने घर चले गए है। 1 लाख 07 हजार 665 फिलहाल एक्टिव केस है। उधर, मुंबई में मंगलवार को 954 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ सक्रिय मामलों की संख्या 22 हजार 828 हो गई। मुंबई में पिछले 48 घंटों में 70 से अधिक मरीजों की जान जाने के साथ मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार 402 पर पहुंच गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology