न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्‍ट्र / पुलिसकर्मियों पर कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 138 संक्रमित, 3 की मौत

कोरोना प्रभावित इलाकों में ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। हालांकि सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से बीमारी से ग्रसित या उम्रदराज पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Jul 2020 1:53:25

महाराष्‍ट्र / पुलिसकर्मियों पर कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में 138 संक्रमित, 3 की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 7 हजार 924 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 83 हजार 723 हो गई। संक्रमण के कारण 227 लोगों की जान चली गई। राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हजार 883 हो गई। कुल 8 हजार 706 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2 लाख 21 हजार 944 हो गई। महाराष्ट्र में अब 1 लाख 47 हजार 592 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक कुल 19 लाख 25 हजार 399 लोगों की जांच की गई है। महाराष्ट्र में लोगों की रक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी अब इससे अछूते नहीं हैं। महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में 138 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और 3 पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 97 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। 6,670 पुलिसकर्मी ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों का आंकड़ा 8,722 पर पहुंच गया है और एक्टिव केस की संख्या 1 हजार 955 है।

कोरोना प्रभावित इलाकों में ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। हालांकि सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से बीमारी से ग्रसित या उम्रदराज पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी है। अकेले मुंबई पुलिस में ही 52 से अधिक पुलिसकर्मियों की जान गई है। बता दें कि महाराष्ट्र देश का कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले में भले तेजी देखी जा रही है लेकिन मुंबई से राहत की खबर है। बीएमसी के मुताबिक, कोरोना के नए मरीजों की संख्या में कमी दर्ज होने लगी है। सोमवार को मुंबई में कोरोना के 1 हजार 33 नए मामले दर्ज हुए। इलाज से ठीक होने के बाद 1 हजार 706 लोगों को घर भेज दिया गया है। अस्पतालों में रोज भर्ती होने वाले मरीजों की तुलना में अधिक लोग डिस्चार्ज हो रहे हैं। बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, 23 से 27 जुलाई के बीच मुंबई में रोग के 5 हजार 557 नए केस दर्ज हुए है। इसी दौरान 6 हजार 826 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत