न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्‍ट्र / बजाज ऑटो के प्लांट में 250 लोग कोरोना पॉजिटिव, 8 हजार से ज्यादा कर्मचारी करते है काम

250 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए है। वहीं, दो कर्मचारियों की मौत भी हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों को हाइपर टेंशन और डायबिटीज की शिकायत थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jul 2020 1:02:43

महाराष्‍ट्र  / बजाज ऑटो के प्लांट में 250 लोग कोरोना पॉजिटिव, 8 हजार से ज्यादा कर्मचारी करते है काम

महाराष्‍ट्र में बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से हालात दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। रोजाना हजारों की तादाद में कोरोना मरीज मिल रहे है। पिछले 24 घंटों की बात करे तो रिकॉर्ड 7074 नए मरीज मिले है। वहीं, आज 295 लोगों की मौत भी हुई है। उधर, महाराष्ट्र के वालुज स्थित बजाज ऑटो के प्लांट में कोरोना बम फटा है। यहां, अब तक 250 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए है। वहीं, दो कर्मचारियों की मौत भी हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों को हाइपर टेंशन और डायबिटीज की शिकायत थी।

दरअसल बजाज ऑटो के इस प्लांट में करीब 8 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। पिछले महीने के अंतिम हफ्ते में इस प्लांट में कोरोना मरीजों की संख्या करीब 140 थी, जो अब बढ़कर 250 से ऊपर पहुंच गई है। जिसके बाद ऑटो यूनियन की ओर से प्लांट को बंद करने की मांग की जा रही है।

यूनियन का कहना है कि पश्चिमी महाराष्ट्र स्थित इस प्लांट में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन मैनेजमेंट कर्मचारियों को लगातार फरमान जारी कर रहा है। यूनियन के मुताबिक कंपनी ने इसी हफ्ते कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा है कि जो लोग काम पर नहीं आएंगे, उन्हें भुगतान नहीं किया जाएगा। मैनेजमेंट के इस आदेश के बाद कर्मचारी प्लांट में आने को मजबूर हो गए हैं।

10 से 15 दिन प्लांट बंद करने की उठ रही मांग

बजाज ऑटो वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष थेंगडे बाजीराव ने कहा कि हमने कंपनी से प्लांट को 10 से 15 दिन तक बंद करने का अनुरोध किया है, ताकि कोरोना चेन को तोड़ा जाए। लेकिन कंपनी ने कोरोना की वजह से प्लांट को फिलहाल बंदी से इनकार कर दिया है। कंपनी का कहना है कि अब कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी। कंपनी ने कहा कि 24 अप्रैल से 6 जून तक फैक्ट्री में कोरोना का केस नहीं मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत