महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। दरअसल, अमृता फडणवीस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वे एक ऑनलाइन मीटिंग में नजर आ रही है। इस दौरान उनकी टेबल पर कुछ खाली पन्ने पड़े हुए हैं, जिस पर लिखा हुआ है, 'फोटो लेते रहो'। दरअसल, अमृता फडणवीस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। इसमें लिखा गया है कि उन्होंने ‘Community Health Services 2019-20' के मद्देनजर एक वेबनार वर्कशॉप/मीटिंग में भाग लिया।
![इस राज्य के पूर्व CM की पत्नी सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल, मीटिंग में कागज पर लिखा, 'फोटो लेते रहो' devendra fadnavis wife amruta fadnavis,photo lete rahna,meeting,photo viral,maharashtra]()
इसी दौरान टेबल पर पड़े एक सादे कागज में लिखा था, 'फोटो लेते रहो'। इसके बाद ये तस्वीरें वायरल हो गईं और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे लेने लगे। किसी यूजर ने लिखा कि कम से कम तस्वीरें पोस्ट करने से पहले क्रॉप तो कर लिया होता।
![इस राज्य के पूर्व CM की पत्नी सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल, मीटिंग में कागज पर लिखा, 'फोटो लेते रहो' devendra fadnavis wife amruta fadnavis,photo lete rahna,meeting,photo viral,maharashtra]()
दिलचस्प ये भी है कि ये वे तस्वीरें है जो अमृता फडणवीस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट की गई हैं।