Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महेंद्र सिंह धोनी को धमकी देने वाला युवक कच्छ से गिरफतार, रांची पुलिस को सौंपा जाएगा

आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के खराब प्रदर्शन से नाराज होकर सोशल मीडिया (Social Media) पर भद्दे कमेंट्स करने वाले शख्स को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शख्स को गुजरात (Gujarat) के कच्छ (Kutch) से गिरफ्तार किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 9:32:46

महेंद्र सिंह धोनी को धमकी देने वाला युवक कच्छ से गिरफतार, रांची पुलिस को सौंपा जाएगा

आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के खराब प्रदर्शन से नाराज होकर सोशल मीडिया (Social Media) पर भद्दे कमेंट्स करने वाले शख्स को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शख्स को गुजरात (Gujarat) के कच्छ (Kutch) से गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया एक्ट के तहत इस शख्स को गिरफ्तार किया है और जल्द ही उसे रांची पुलिस के हवाले किया जाएगा। बता दें कि इस पूरे मामले में गिरफ्तार किया गया शख्स नाबालिग है और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। इसे मुंद्रा के नामना कपाया गांव से गिरफ्तार किया गया है। रांची पुलिस की सूचना पर गुजरात पुलिस ने सगीर नामक युवक को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले धोनी के परिवार से सहमति मिलने के बाद पुलिस ने रातू थाने में इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था। फिर रांची पुलिस की टेक्निकल टीम इस मामले की तफ्तीश में जुटी। जांच में गुजरात आईपी एड्रेस से मैसेज भेजने की बात सामने आई। उधर, बेटी को लेकर धमकी को देखते हुए रांची में धोनी के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। बता दें कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन पर धोनी की बेटी जीवा को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई।

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर धोनी की पांच साल की बेटी जीवा को धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर जीवा को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की, जिससे धोनी के फेन्स में काफी गुस्सा देखा गया। देशभर में इस मामले पर निंदा की गई।
नगमा ने PM मोदी से पूछा सवाल

एक्ट्रेस नगमा ने इस बात की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि यह देश में क्या हो रहा है? नगमा ने ट्वीट किया, 'एक देश के तौर पर हम कहां खड़े हैं? यह बहुत ही शर्मनाक है कि आईपीएल में केकेआर से चेन्नई की हार के बाद लोगों ने धोनी की 5 साल की बेटी को रेप की धमकी दी। मिस्टर प्राइम मिनिस्टर हमारे देश में यह क्या हो रहा है?' नगमा ने हैशटैग में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ भी लिखा।

सांसद प्रियंका और विधायक सौम्या ने भी नाराजगी जताई

कर्नाटक की विधायक सौम्या रेड्डी ने कहा, 'यह बहुत ही दुखद है। हमारे देश में क्या हो रहा है? यह हम किस ओर जा रहे हैं।' वहीं, महाराष्ट्र में शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा- 'आज सोशल मीडिया का किस तरह से गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। यह उसका बड़ा उदाहरण है।' इरफान पठान ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और क्रिकेट कॉमेंटेटर इरफान पठान ने ऐसे ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। पठान ने एक ट्वीट कर लिखा, 'सभी खिलाड़ी अपना बेहतर दे रहे हैं। कभी-कभी यह काम नहीं आ पाता है लेकिन इससे किसी को यह अधिकार नहीं मिल जाता कि कोई छोटे बच्चे को किसी प्रकार की धमकी दे।' पठान की बात पर सहमति जताते हुए और ट्रोल्स की ऐसी हरकत पर दुख जताते हुए एक यूजर ने पठान को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'भारत बहुत गलत दिशा में जा चुका है हर तरफ सिर्फ नकारात्मकता ही नकारात्मकता है।' पठान ने इसका जवाब देते हुए लिखा, 'भारत नहीं। लोग।'

बता दें, गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL मैच खेला गया था। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 167 रन बनाए थे। जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 157 रन ही बना सकी और कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रनों की जीत मिली। इस बात से खफा होकर इस नाबालिग शख्स ने सोशल साइट पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को धमकी दी और उन पर अभद्र टिप्पणी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका