हैदराबाद के हुमांयु नगर से बहू द्वारा सांस की पिटाई का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि बहू अपनी 55 साल की सास को पहले बालों से घसीटते हुए सड़क पर लाती है और उसके बाद उसके गाल पर कई बार थप्पड़ मारती है।
सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि बहू अपनी सास को बेरहमी से पीट रही है और पास में खड़ा उसका बेटा इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर रहा है।
![हैदराबाद / बहू ने की सांस की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना hyderabad,women,mother in law,crime,news]()
सीसीटीवी फुटेज को देखने से लगता है कि कुछ लोग महिला को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो किसी की भी नहीं सुनती। हालांकि इस दौरान कोई भी बुजुर्ग महिला को बचाने के लिए नहीं आता है
सीसीटीवी फुटेज के वायरल होते ही पुलिस ने बहू और उसकी मां के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 के तहत FIR दर्ज की है। बताया जाता है कि सास ने बहू के फ्लोर की बिजली और पानी को बंद कर दिया था, जिसके बाद ये मारपीट शुरू हुई।
![हैदराबाद / बहू ने की सांस की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई पूरी घटना hyderabad,women,mother in law,crime,news]()
उधर, आरोपी बहू का कहना हे कि उसे अपने पति से मिलने नहीं दिया जाता है और न ही वो पति से फोन पर बात कर सकती है। महिला का पति सऊदी अरब में रहता है। दोनों की जून 2018 में शादी हुई थी।