न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत / श्मशान की फीस के नहीं थे पैसे, परिवार ने सड़क पर किया अंतिम संस्कार, मामला दर्ज

गुजरात के सूरत जिले में एक आदिवासी परिवार ने मृतक का अंतिम संस्कार सड़क पर ही कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Aug 2020 10:18:14

सूरत / श्मशान की फीस के नहीं थे पैसे, परिवार ने सड़क पर किया अंतिम संस्कार, मामला दर्ज

गुजरात के सूरत जिले में एक आदिवासी परिवार ने मृतक का अंतिम संस्कार सड़क पर ही कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की इजाजत नहीं मिली थी, क्योंकि उनसे फीस के तौर पर जो पैसे की मांग की गई थी वो उनके पास नहीं थे। इस घटना के बाद गांव में तनाव जैसा माहौल हो गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

ये है पूरा मामला?

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इस घटना के बाद इलाके के ऊंची जाति के लोग और हलापटी समाज (आदिवासी) के बीच तनाव बढ़ गया है। ये घटना पिछले मंगलवार की है। मजदूरी का काम करने वाले 45 साल के मोहन कुमार राठौड़ की मौत हो गई। इसके बाद इनका अंतिम संस्कार करने के लिए उनके बेट शिव और परिवार के बाकि लोग धार्मिक मैसूर्या पहुंचे। यही संस्था वहां श्मशान घाट चलाती है। वहां इनसे कहा गया कि अंतिम संस्कार की फीस अब 1100 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दी गई है। गांव के लोगों के मुताबिक शिव ने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं है। लेकिन श्मशान घाट वाले लोग नहीं माने और उन्हें अंतिम संस्कार की इजाजत नहीं दी। बाद में शिव और उसके परिवार को लोगों ने लकड़ी लाकर मेन रोड पर ही अपने पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद इसी गांव के याज्ञनिक राठौड़ नाम के एक शख्स ने शिव और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। उनका कहना है कि लाश को मेन रोड पर जलाकर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया। इसके बाद बुधवार को इसी समुदाय के महेश राठौड़ की मौत हो गई। एक बार फिर से गांव के लोग श्मशान घाट पहुंचे। यहां गांव के पाटेदार और श्मशान घाट के सदस्यों के साथ इनकी जम कर कहासुनी हुई। बाद में पुलिस को यहां पहुंच कर मामले को शांत करना पड़ा। आखिरकार आदिवासी समुदाय को अंतिम संस्कार की इजाजत दी गई।

दाह संस्कार के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह के लिए एक बैठक हुई जहां ये तय हुआ कि हलापटी समुदाय के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए तय फीस में छूट दी जाएगी। इस बीच यहां के सब इंस्पेक्टर सीएम गांडवी के मुताबिक हालात अब नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन