न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सूरत : 5 साल पहले हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, दीवार तोड़कर निकाला युवक का कंकाल, जाने क्या था पूरा मामला

सूरत के पांडेसरा में 5 साल पहले हुई हत्या की गुत्थी गुरुवार को पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आशापुरी सोसाइटी विभाग-3 के एक मकान की दीवार तोड़कर युवक का कंकाल बाहर निकाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 5:43:37

सूरत : 5 साल पहले हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, दीवार तोड़कर निकाला युवक का कंकाल, जाने क्या था पूरा मामला

सूरत के पांडेसरा में 5 साल पहले हुई हत्या की गुत्थी गुरुवार को पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आशापुरी सोसाइटी विभाग-3 के एक मकान की दीवार तोड़कर युवक का कंकाल बाहर निकाला। मृतक की पहचान खुशीनगर इलाके में रहने वाले किशन के रूप में हुई है। कंकाल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया। हत्या के आरोपी और 30 से ज्यादा मामलों में शामिल रहे राजू बिहारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को जब पुलिस ने किशन का कंकाल बरामद किया तो परिवार वाले यहां आए तो जांच में पता चला कि परिजनों ने आज तक किशन को तलाशने की कोशिश ही नहीं की। परिवार के किसी सदस्य ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत तक भी दर्ज नहीं करवाई थी। परिवारवालों ने सोचा कि वह जेल में होगा। किशन भी कई गैर-कानूनी काम करता था। किशन पैरोल पर जेल से आया था।

gujarat,surat,murder,murder mystery,crime news

पूछताछ में हत्या के आरोपी राजू बिहारी ने बताया कि पांच साल पहले उसने किशन की हत्या करके शव को घर में सीढ़ी के नीचे खाली जगह में चुनवा दिया था। किशन की मुखबिरी के चलते मैं पकड़ा गया था। जेल से आने के बाद उसने किशन को अपने घर शराब पीने बुलाया। यहीं अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव सीढ़ियों के नीचे चुन दिया।

सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ ओमकार चौधरी ने बताया कि मेरे 24 साल में इस प्रकार का यह पहला मामला है। शव को दीवार में चुनने की शहर में यह पहली घटना है। पुलिस ने बड़ी सतर्कता से इस केस को सुलझाया है। अपराधी ने बहुत चालाकी से काम लिया था, ताकि पुलिस को कोई सबूत न मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी

'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री

यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज

महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना

क्या बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करेंगी तमन्ना मलिक? संभल प्रशासन ने जारी किया नोटिस, कानून-व्यवस्था का दिया हवाला

Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल

लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता

पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री

ट्रंप की सुरक्षा पर फिर मंडराया खतरा? गोल्फ कोर्स के बाहर संदिग्ध गिरफ्तार, कार और घर से हथियार बरामद

POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस

यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय

iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप

रोज-रोज होता है सिरदर्द? आपकी ये रोजमर्रा की आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार, जानिए बचाव के आसान तरीके