न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात / श्री स्वामीनारायण गादी संस्थान के आध्यात्मिक गुरु पुरुषोत्तम प्रियदास की कोरोना से मौत, मंदिर में ही हुआ अंतिम संस्कार

गुजरात में मणिनगर स्वामीनारायण गादी संस्थान मणिनगर के आचार्य पुरुषोत्तम प्रियादासजी स्वामी का कल बुधवार को निधन हो गया था। पीपी स्वामी की मौत कोरोना की वजह से हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jul 2020 6:30:26

गुजरात / श्री स्वामीनारायण गादी संस्थान के आध्यात्मिक गुरु पुरुषोत्तम प्रियदास की कोरोना से मौत, मंदिर में ही हुआ अंतिम संस्कार

गुजरात में मणिनगर स्वामीनारायण गादी संस्थान मणिनगर के आचार्य पुरुषोत्तम प्रियादासजी स्वामी का कल बुधवार को निधन हो गया था। पीपी स्वामी की मौत कोरोना की वजह से हुई। आज गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का वैसा पालन नहीं किया गया, जैसे इसके नियम बनाए गए हैं। अंतिम संस्कार के दौरान मंदिर में उनकी पालकी यात्रा भी निकाली गई। हालांकि मंदिर में सभी लोगों ने PPE किट पहन रखी थी। लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान कोरोना के नियम टूटते नजर आए।

आचार्य पुरुषोत्तम प्रियादासजी महाराज को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि आचार्य श्री पुरुषोत्तम प्रियदासजी स्वामीश्री महाराज जी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। एक श्रद्धेय संत, जिन्होंने लाखों जीवन को धन्य और प्रबुद्ध किया। उनकी दिव्य शिक्षाओं और समाज के कल्याण के लिए निस्वार्थ योगदान की कोई समानता नहीं है।

अमित शाह ने कहा कि आचार्य श्री पुरुषोत्तम प्रियादासजी स्वामीजी महाराजजी का जीवन मूल्यों और बुद्धिमत्ता से परिपूर्ण था और उन्होंने इसे निस्वार्थ भाव से मानवता के लिए समर्पित किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि स्वामीजी का निधन एक अपूरणीय क्षति है और वे उनकी नेक आत्मा के लिए प्रार्थना करते हैं कि शांति मिले और दुनिया भर में अपने अनुयायियों को शक्ति प्रदान करें।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री स्वामीनारायण गादी संस्थान के आध्यात्मिक गुरु पुरुषोत्तम प्रियदासजी स्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके द्वारा मानवीय पीड़ा को दूर करने के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा है कि वह समाज की उत्कृष्ट सेवा के लिए आचार्य श्री पुरुषोत्तम प्रियदासजी स्वामी श्री महाराज को हमेशा याद करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी श्री महाराज ने मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए कड़ी मेहनत की। न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में असंख्य लोग उन्हें याद करेंगे। मोदी ने कहा कि स्वामी श्री महाराज के पास ज्ञान का भंडार था। उन्होंने सामुदायिक सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कई बार उनसे हुई बातचीत को कभी नहीं भूल सकते। ओम शांति।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत