Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात / स्कूटर पर 125 विदेशी शराब की बोतलों के साथ पकड़ा गया शख्स, पैंट में भी छिपा रखी थी बोतलें

गुजरात में पुलिस ने एक शख्स विदेशी शराब की 125 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। शख्स ने 125 बोतलों को अपने स्कूटर से ले जा रहा था। शख्स की गतिविधि कुछ संदिग्ध लगी और उसे गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Oct 2020 3:15:51

गुजरात / स्कूटर पर 125 विदेशी शराब की बोतलों के साथ पकड़ा गया शख्स, पैंट में भी छिपा रखी थी बोतलें

गुजरात में पुलिस ने एक शख्स विदेशी शराब की 125 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। शख्स ने 125 बोतलों को अपने स्कूटर से ले जा रहा था। शख्स की गतिविधि कुछ संदिग्ध लगी और उसे गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया। चेकिंग में जब शराब की बोतलें निकलीं तो पुलिस हैरान रह गई। शख्स ने अपनी पैंट तक में शराब की बोतलें छिपाई थीं। आरोपी को सीमा पर गुंडी गांव चेक पोस्ट पर पकड़ा गया। मामले में बनासकांठा जिले के पाथावडा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। कथित तस्कर की पहचान साबरमती निवासी भारत जाधव (35) के रूप में हुई है। जाधव को 175 मिली की 125 शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया। इनकी कीमत 46 हजार रुपये तक बताई जा रही है। शराब का मोटा-मोटा वजन 93 लीटर आया है। इसमें बोतलों का वजन अलग से जोड़ा गया है।
शराब तस्कर ने पुलिस के सामने कबूल लिया कि बढ़ती डिमांड के चलते उसने शराब की बोतलों स्कूटर में जहां-जहां जगह मिली वहां ठूंस दिया। पुलिस ने बताया कि जाधव ने कुछ बोतलों को स्कूटर के पायदान एरिया में रखा था। कुछ बोतलों को एक बैग में भरकर कंधे में टांगा था जबकि बाकी बोतलों को ग्लवबॉक्स में रखा था।
पैंट में भी छिपाई थी बोतलें

यही नहीं जाधव ने 4 बोतलें अपनी पैंट के अंदर भी रखी थी। जाधव ने पुलिस को बताया कि शराब के कुछ बेसब्र ग्राहक हैं जो काफी समय से उससे शराब की मांग कर रहे हैं। इससे पहले वह बड़े वाहनों में शराब की स्मग्लिंग करता था। इस बार उसने स्कूटर पर शराब ले जाने की सोची। उसे लगा कि पुलिस दो पहिया वाहन वालों को नहीं चेक करेगी।

इतना ही नहीं जाधव के साथ उसका एक साथी धर्मेश सिकरवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धर्मेश भी शराब की 50 बोतलों को स्कूटर पर लेकर जा रहा था जिसकी कीमत 23 हजार रुपये तक थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गुजरात निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका