न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात / श्मशान में लगा सैकड़ों लोगों की अस्थियों का ढेर, जाने क्या है माजरा

कोरोना महामारी का खौफ लोगों में इस हद तक है कि परिजन कोरोना से मरने वाले अपने लोगों की ही अस्थियां लेने को तैयार नहीं है। गुजरात के कई श्मशान गृहों में अस्थियों के ढेर लगा हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 2:38:25

गुजरात / श्मशान में लगा सैकड़ों लोगों की अस्थियों का ढेर, जाने क्या है माजरा

कोरोना महामारी का खौफ लोगों में इस हद तक है कि परिजन कोरोना से मरने वाले अपने लोगों की ही अस्थियां लेने को तैयार नहीं है। गुजरात के कई श्मशान गृहों में अस्थियों के ढेर लगा हुआ है। इसके चलते अब श्मशान के कर्मचारियों द्वारा अस्थियां डंपिंग ग्राउंड में फेंकी जा रही हैं। गुजरात में श्मशान गृहों में ऐसे 900 लोगों की अस्थियां पड़ी हुई हैं, जिन्हें महीनों से कोई लेने नहीं आया। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार नवसारी जिले में 252 मृतक तो ऐसे थे, जिनके अंतिम संस्कार में ही परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। इनमें से सिर्फ 30 मृतक ही ऐसे खुशकिस्मत थे, जिनके परिवार उनकी अस्थियां ले गए। वहीं, भरूच जिले में 292 में से 200 मृतकों के अंतिम संस्कार में कोई नहीं आया, इनकी अंतिम विधि अस्पताल और श्मशान के कर्मचारियों द्वारा की गईं। इसके अलावा इनमें से 210 लोगों की अस्थियां लेने अब तक कोई नहीं आया। भरूच में कोरोना मृतकों के लिए नर्मदा नदी किनारे ही श्मशान गृह बनाया गया था। इसलिए मृतकों की अस्थियां नर्मदा में ही विसर्जित कर दी गईं।

80% के ज्यादा मृतकों के परिवार अंतिम संस्कार तक में नहीं आए

जामनगर में श्मशान समिति के सदस्य दर्शन ठक्कर ने बताया कि जामनगर को कोरोना श्मशान गृह में 387 लोगों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। इनमें से 80% के ज्यादा मृतकों के परिवार तो अंतिम संस्कार तक में नहीं आए। जबकि अंतिम संस्कार करने से 10-12 घंटों पहले ही परिवार के सदस्यों को अस्पताल से फोन कर सूचना दे दी जाती है।

अग्निदाह के बाद कोरोना पूरी तरह से खत्म हो जाता है

इसी तरह अहमदाबाद में अभी तक 1812 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया, जिनमें 450 मृतकों के परिजन अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे। इनका संस्कार स्वंय सेवक, अस्पताल स्टाफ और श्मशान के कर्मचारियों द्वारा किया गया। हालांकि, इस बारे में डॉक्टर पहले ही कह चुके हैं कि शव के अग्निदाह के बाद कोरोना के अंश पूरी तरह समाप्त हो जाते हैं। ऐसे में अस्थियां और राख से कोई परेशानी नहीं। लेकिन, इसके बावजूद लोग अपने परिजन की अस्थियां तक लेने नहीं आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत