न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद में अब मास्क न पहनने पर जुर्माने के साथ होगा कोरोना टेस्ट

गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद में कोरोना (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अहमदाबाद जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Nov 2020 3:05:19

अहमदाबाद में अब मास्क न पहनने पर जुर्माने के साथ होगा कोरोना टेस्ट

गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद में कोरोना (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अहमदाबाद जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। अब बिना मास्क पकड़े गए शख्स पर जुर्माना तो होगा ही, साथ ही कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा। अहमदाबाद नगर निगम ने फैसला लिया और उसके कर्मचारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

अहमदाबाद में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू

इस बीच गुजरात सरकार ने राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते देख स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने के निर्णय पर यू-टर्न ले लिया है। साथ ही सरकार ने राज्य की वित्तीय राजधानी अहमदाबाद में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाने का भी फैसला किया है। इस दौरान सिर्फ दूध और दवाई की दुकान खुली रहेगी। अडिशनल चीफ सेक्रटरी डॉ। राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यहां कुछ दिनों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिसके कारण निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों के बेड तेजी से भर रहे हैं और शहर में अस्पतालों में केवल 400 बेड ही खाली बचे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में सरकारी अस्पतालों में करीब 2,600 बेड खाली हैं।

बता दें कि दिवाली के त्योहार के बाद विशेषकर अहमदाबाद में कोरोना वायरस मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लिहाजा सरकार ने 11 नवंबर को विचार-विमर्श करके 23 नवंबर से स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने का फैसला करते हुए इस संबंध में निर्देश भी दे दिए थे।

शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूडास्मा ने पहले चरणबद्ध तरीके से शिक्षा संस्थानों को खोलने की बात कही थी। साथ ही ऑनलाइन ऐजुकेशन जारी रखने के भी निर्देश दिए थे। हालांकि प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने पर कोई निर्णय नहीं हुआ था। सरकार ने कहा था कि वह 11 नवंबर के फैसले के कार्यान्वयन पर प्रतिक्रिया का विश्लेषण करने के बाद आगे निर्णय करेगी। सरकार के इस कदम की जनता ने खासी आलोचना हुई थी और अब सरकार को अपना फैसला रद्द करना पड़ा है।

केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय टीमें रवाना की

आपको बता दे, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मणिपुर के कुछ जिलों में कोविड-19 के अधिक मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय टीमें रवाना की हैं। ये टीमें संक्रमण के मामलों की रोकथाम, निगरानी, जांच और कुशल नैदानिक प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में राज्यों के प्रयासों को गति प्रदान करेंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन सामने आने वाले नए कोविड-19 मामलों और मौतों की संख्या में वृद्धि का प्रभाव हरियाणा और राजस्थान में आने वाले एनसीआर क्षेत्रों में देखा जा रहा है, जहां कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत