न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात / अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में लगी आग, 8 मरीजों की मौत

श्रेय अस्पताल में सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर आग लगी। 3 बजकर 22 मिनट पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने 4 बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Aug 2020 8:37:34

गुजरात / अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में लगी आग, 8 मरीजों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हुआ। एक कोरोना डेडिकेटेड अस्‍पताल में आग लग गई। इस आग की चपेट में 8 कोरोना मरीजों की मौत हो गई, जबकि एक पैरा मेडिकल स्टाफ घायल हो गया। साथ ही 35 मरीजों को अस्‍पताल से दूसरे अस्‍पतालों में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रह है कि आग अहमदाबाद के नवरंगपुरा के श्रेय अस्‍पताल में लगी। अस्‍पताल की आईसीयू यूनिट इस आग की चपेट में आई। आग जब लगी उस समय आईसीयू में 10 कोरोना मरीज थे, जबकि पूरे हॉस्पिटल में 49 कोरोना मरीज थे। इसमें से आठ लोगों की मौत हो गई है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। हालाकि, कुछ लोगों का कहना है कि आईसीयू में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। हालांकि, फॉरेंसिक विभाग की टीम जांच करेगी कि आग कैसे लगी। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग की टीम भी श्रेय अस्पताल पहुंच गई है।

श्रेय अस्पताल में सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर आग लगी। 3 बजकर 22 मिनट पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने 4 बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पाया।

इस मरीजों की हुई मौत

मरने वालों में अरविंद भावसार (72), नवीनलाल शाह (18), लीलाबेन शाह (72), भाविन शाह (51), मनुभाई रामी (82), ज्योति सिंधी (55), नरेंद्र शाह (51) और आरिफ मंसूर शामिल है। जान गंवाने वाले इन आठ लोगों का श्रेय अस्पताल में इलाज चल रहा था। फिलहाल, बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। साथ ही जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग की टीम पहुंच गई है।

वहीं, चश्मदीदों के मुताबिक, पुलिस और फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया। इनका कहना है कि मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। उधर, मरीजों के परिजन का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने आग लगने की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड को देरी से दी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत