न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुबई से अवैध सोना लाने के शक में पकड़े गए क्रुणाल पंड्या, की गई पूछताछ

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर अवैध सोना लाने के आरोप में रोका गया। क्रुणाल पंड्या पर आरोप है कि वो यूएई से तय सीमा से ज्यादा सोना लेकर आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Nov 2020 10:36:32

 दुबई से अवैध सोना लाने के शक में पकड़े गए क्रुणाल पंड्या, की गई पूछताछ

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर अवैध सोना लाने के आरोप में रोका गया। क्रुणाल पंड्या पर आरोप है कि वो यूएई से तय सीमा से ज्यादा सोना लेकर आए। फिलहाल कस्टम के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। क्रुणाल पंड्या को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने रोका। अधिकारी इतना ज्यादा सोने होने के कागजात मांग रहे हैं।

बता दें क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बड़े भाई हैं। दोनों ही भाइयों को गोल्ड ज्वेलरी का शौक है। क्रुणाल पंड्या अपनी पत्नी पंखुड़ी के साथ दुबई गए थे। वहीं हार्दिक पंड्या दुबई से ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गए।

DDR सूत्रों के अनुसार, क्रुणाल के पास अघोषित गोल्ड, जिनमें सोने के 2 कंगन, कुछ महंगी घड़ियां और कई कीमती सामान मिले हैं। क्रिकेटर ने इसका डिक्लेरेशन नहीं किया था।

एक साल से अधिक समय तक विदेश में रहने वाले व्यक्ति 50 हजार रुपए तक का सोना भारत में ड्यूटी फ्री लेकर आ सकते हैं। वहीं, महिलाओं के लिए ये छूट एक लाख रुपए तक है। महिलाएं एक लाख रुपए तक की कीमत का सोना ड्यूटी फ्री लेकर भारत आ सकती हैं। ड्यूटी फ्री की शर्तें सिर्फ सोने के आभूषणों पर लागू हैं। सोने के सिक्कों और बिस्किट्स पर ड्यूटी देनी पड़ती है।

IPL में अब तक 55 मैच खेले हैं

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल 2016 में अपने आईपीएल डेब्यू के बाद से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। क्रुणाल ने अब तक 55 मैच खेले हैं और 891 रन बनाए हैं। इसके अलावा अब तक 40 विकेट लिए हैं। क्रुणाल का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 86 है, जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े 3/14 हैं।

क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) के लिए आईपीएल 2020 का सीजन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने 12 पारियों में महज 18.16 के औसत से 109 रन बनाए। वहीं बतौर गेंदबाज पंड्या को 16 मैचों में सिर्फ 6 विकेट मिले। बता दें क्रुणाल पंड्या भारत के लिए 18 T20 मैच भी खेल चुके हैं। उनके नाम 14 विकेट और 121 रन हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में मौका नहीं मिला।

बता दें कि इस साल मुंबई इंडियंस ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था। IPL के बाद 25 सदस्यीय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई, जबकि बाकी खिलाड़ी स्वदेश लौट गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत