न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / सीएम उद्धव बोले- लॉकडाउन खोलने को तैयार हूं, लेकिन मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा?

जो लोग यह कह रहे हैं कि लॉकडाउन हटा दो, सब खोल दो। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो यह सवाल पूछ रहे हैं कि लॉकडाउन से क्या हासिल हुआ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jul 2020 6:55:27

महाराष्ट्र / सीएम उद्धव बोले- लॉकडाउन खोलने को तैयार हूं, लेकिन मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा?

देश में कोरोना वायरस की महामारी कहर बरपा रही है। इस महामारी से सबसे ज्यादा जो राज्य प्रभावित है वे है महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में रोजाना 9 हजार से ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आ रहे है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 9 हजार 615 नए मामले सामने आए और 278 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,57,117 हो गई है। इनमें 1,99,967 लोग ठीक हो चुके हैं और 13 हजार 132 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में बढ़ते संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए इंटरव्यू में लॉकडाउन हटाने को लेकर भी बेबाकी से अपनी बात रखी है, तो साथ ही विपक्ष को भी राजनीतिक उत्सव न मनाने की नसीहत दी है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि प्रदेश में हालत अब सुधर रही है। लेकिन लापरवाही से काम नहीं चलेगा।

उन्होंने साफ कहा 'जो लोग यह कह रहे हैं कि लॉकडाउन हटा दो, सब खोल दो। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो यह सवाल पूछ रहे हैं कि लॉकडाउन से क्या हासिल हुआ? इसने आर्थिक संकट को जन्म दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को बताना चाहता हूं कि लॉकडाउन खोलने को तैयार हूं। अगर लोग मरते हैं, तो क्या वे जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं?'

उन्होंने कहा 'मैं ट्रंप नहीं हूं। अपनी आंखों के सामने लोगों को मरते नहीं देख सकता। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी भी लॉकडाउन हटाने जैसे शब्द का उपयोग नहीं करता। हम धीरे-धीरे सब खोल रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि हम केवल अर्थव्यवस्था या स्वास्थ्य की नहीं सोच सकते। हमें दोनों को बराबर सोचना होगा।'

घर से बाहर न निकलने के आरोपों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा है कि घर पर बैठे-बैठे ही तकनीक का उपयोग कर हर जगह चला गया। लॉकडाउन के दौरान तकनीकी का अधिकतम उपयोग किया।

उद्धव ठाकरे ने नाम लिए बगैर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा और कहा कि कोई व्यक्ति विपक्ष के नेता पद को सेलिब्रेट कर रहा है। उन्होंने सवाल किया कि देवेंद्र फडणवीस ने अपनी विधायक निधि का दिल्ली के लिए उपयोग किया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सवाल किया कि आखिर वे हर चीज दिल्ली के लिए ही क्यों करते हैं? उन्होंने तंज करते हुए कहा कि लोग मुझपर भरोसा करते हैं, हाल ही में एक संगठन ने मुझे देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक चुना है। शायद इस वजह से उनके पेट में दर्द हो रहा हो। घर से ना निकलने के आरोपों पर उद्धव ठाकरे ने कहा है कि घर में बैठे-बैठे ही तकनीकी का उपयोग कर हर जगह चला गया। लॉकडाउन के दौरान तकनीकी का अधिकतम उपयोग किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?