न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हैदराबाद की कम्पनी बना रही कोरोना की सबसे सस्ती टेबलेट, कीमत होगी सिर्फ 27 रुपए

ली-फार्मा कम्पनी एंटी-वायरल ड्रग फेविपिराविर (Favipiravir) को फाराविर के नाम से लॉन्च करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Aug 2020 4:11:34

हैदराबाद की कम्पनी बना रही कोरोना की सबसे सस्ती टेबलेट, कीमत होगी सिर्फ 27 रुपए

देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 25 लाख 26 हजार 193 हो गया है। इनमें से 6 लाख 68 हजार 220 एक्टिव केस हैं और 18 लाख 8 हजार 937 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक 49 हजार 36 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज देर रात तक देश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 50 हजार पार हो जाएगी। फिलहाल हर रोज 900 से ज्यादा मौतें होने लगी हैं। वहीं, हैदराबाद की एक और कम्पनी कोविड-19 की दवा लॉन्च करेगी। यह 200 एमजी (MG) की टेबलेट में उपलब्ध होगी। एक टेबलेट की कीमत 27 रुपए होगी। अगर कीमत में बदलाव नहीं होता है तो यह कोविड-19 (Covid-19) की अब तक की सबसे सस्ती टेबलेट साबित होगी। यह MSN ग्रुप की दवा 'फेविलो' को चुनौती देगी जो अब तक की सबसे सस्ती ड्रग है। इसकी एक टेबलेट की कीमत 33 रुपए है। ली-फार्मा कम्पनी एंटी-वायरल ड्रग फेविपिराविर (Favipiravir) को फाराविर के नाम से लॉन्च करेगी।

ली-फार्मा के डायरेक्टर रघु मित्रा एल्ला के मुताबिक, इस दवा को बनाने के लिए हमें ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से अप्रूवल मिल गया है। हालांकि हम पहले ही फेविपिराविर ड्रग इजिप्ट और बांग्लादेश को सप्लाय कर रहे हैं। फाराविर को हमारे विशाखापट्‌टम वाले प्लांट में तैयार किया जाएगा। हमारी दवा तैयार करने की कैपेसिटी काफी ज्यादा है। एक माह में हम 60 लाख टेबलेट तैयार कर सकते हैं। रघु मित्रा के मुताबिक, टेबलेट अगले माह लॉन्च हो सकती है। हमारी कोशिश रहेगी कि यह देश के हर कोने तक पहुंचे। दवा को किफायती दामों में उपलब्ध कराने के लिए एक टेबलेट की कीमत 27 रुपए रखी गई है।

हैदराबाद की जेनरिक फार्मा कंपनी MSN ग्रुप ने गुरुवार को कोरोना की सबसे सस्ती दवा 'फेविलो' लॉन्च की है। इसमें भी फेविपिराविर ड्रग का डोज है। 200 एमजी फेविपिराविर की एक टेबलेट 33 रुपए है। कंपनी के मुताबिक, जल्द ही फेविपिराविर की 400 एमजी टेबलेट भी लॉन्च की जाएगी। कोरोना के मरीजों के लिए पहले भी MSN ग्रुप एंटीवायरल ड्रग ऑसेल्टामिविर को ऑस्लो नाम से लॉन्च कर चुका है। यह 75 एमजी की टेबलेट है।

अब तक की सबसे सस्ती कोविड-19 ड्रग

फार्मा कंपनी - दवा का नाम - कीमत

MSN ग्रुप - फेविलो - ₹33
जेनवर्क्ट फार्मा - फेविवेंट - ₹39
ग्लेनमार्क फार्मा - फेबिफ्लू - ₹75
सिप्ला - सिप्लेंजा - ₹68
हेट्रो लैब - फेविविर - ₹59
ब्रिंटन फार्मा - फेविटन - ₹59

अब तक फेविपिराविर का इस्तेमाल इन्फ्लुएंजा में किया जा रहा था

फेविपिराविर ड्रग को बड़े स्तर पर जापानी कंपनी फुजीफिल्म होल्डिंग कॉर्प तैयार करती है। जापानी कंपनी इसे एविगन के नाम से बाजार में बेचती है। 2014 से इसका इस्तेमाल इन्फ्लुएंजा के इलाज में किया जा रहा है।

फैबीफ्लू का स्ट्रॉन्ग वर्जन पेश करेगी ग्लेनमार्क

ड्रग कंपनी ग्लेनमार्क फेविपिराविर के ब्रांड 'फैबीफ्लू' को 400 एमजी डोज में लाने वाली है। कंपनी के मुताबिक, इससे रोगियों को कम टेबलेट्स में पूरा डोज मिल जाएगा। फैबीफ्लू का इस्तेमाल कोरोना संक्रमण के हल्के और मध्यम लक्षणों वाले मरीजों का इलाज करने में किया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, इस टेबलेट की कीमत भी 75 रुपए होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट