न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में एक दिन में मिले कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मरीज, 198 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले अब टेंशन बढ़ा रहे है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6 हजार 364 नए केस सामने आए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 10:15:40

महाराष्ट्र में एक दिन में मिले कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मरीज, 198 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले अब टेंशन बढ़ा रहे है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6 हजार 364 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1 लाख 92 हजार 990 हो गयी है। इसमें से 79 हजार 911 एक्टिव केस हैं और 1 लाख 4 हजार 687 लोगों को इलाज के बाद ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग ने कहा है कि प्रदेश में महामारी से 198 लोगों की मौत हो गयी है जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 8 हजार 376 हो गयी है।

मुंबई में 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव 1 हजार 375 नए केस मिले हैं और 73 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में अब तक कुल केस 82 हजार 74 और कुल मौत 4 हजार 762 हैं। मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8 नये मामले आने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2 हजार 309 हो गयी है। बृहन्मुंबई महानगर निगम ने इसकी जानकारी दी है। स्थानीय निकाय ने हालांकि,पिछले कुछ दिनों से बिना किसी कारण बताये झुग्गी क्षेत्र में मृतकों का आंकड़ा देना बंद कर दिया है। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि धारावी में अब केवल 551 लोग हैं जिनका इलाज चल रहा है जबकि 1 हजार 672 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दूसरी ओर सफल इलाज के बाद 3 हजार 515 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है, जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 1 लाख 4 हजार 687 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अब तक 10 लाख 49 हजार 277 नमूनों की जांच की गयी है।

10 दिन का पूर्ण लॉकडाउन

वहीं, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ठाणे और दो अन्य नगर निकायों में 10 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सकीय आपात स्थिति और आवश्यक सेवाओं को इस दौरान छूट दी गई है। जबकि, अंतर-शहरीय बसों, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी को इन इलाकों में नहीं आने दिया जाएगा। मुंबई महानगर क्षेत्र के अधीन आने वाले ठाणे मनपा (टीएमसी), कल्याण डोंबिवली मनपा (केडीएमसी) और मीरा भायंदर मनपा ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अगले 10 दिन तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि यह लॉकडाउन गुरुवार सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो 12 जुलाई सुबह 7 बजे तक रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत