न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में आज मिले संक्रमण के 9251 नए मरीज, 257 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 9 हजार 251 नए मामले सामने आए और 257 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 3 लाख 66 हजार 368 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Jul 2020 8:46:07

महाराष्ट्र में आज मिले संक्रमण के 9251 नए मरीज, 257 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 9 हजार 251 नए मामले सामने आए और 257 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 3 लाख 66 हजार 368 हो गई है। इनमें 1 लाख 45 हजार 481 मामले सक्रिय हैं और 2,07,194 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कोविड-19 टेस्ट बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है। फडणवीस ने पत्र में लिखा कि राज्य में कोरोना की जांच बढ़ाई जानी चाहिए। अगर ज्यादा से ज्यादा टेस्ट नहीं होंगे तो संक्रमण और बड़े स्तर पर फैलने का खतरा है।

महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार और रविवार को जनता कर्फ्यू लगाया गया है। आज सुबह बाजार बंद रहे और सड़कें खाली दिखीं। नागपुर में अब तक 3 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। 40 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को शहर में 199 केस आए और 2 लोगों की मौत हुई।

राज्य में बढ़ते संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए इंटरव्यू में लॉकडाउन हटाने को लेकर भी बेबाकी से अपनी बात रखी है, तो साथ ही विपक्ष को भी राजनीतिक उत्सव न मनाने की नसीहत दी है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि प्रदेश में हालत अब सुधर रही है। लेकिन लापरवाही से काम नहीं चलेगा।

उन्होंने साफ कहा 'जो लोग यह कह रहे हैं कि लॉकडाउन हटा दो, सब खोल दो। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो यह सवाल पूछ रहे हैं कि लॉकडाउन से क्या हासिल हुआ? इसने आर्थिक संकट को जन्म दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को बताना चाहता हूं कि लॉकडाउन खोलने को तैयार हूं। अगर लोग मरते हैं, तो क्या वे जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं?'

उन्होंने कहा 'मैं ट्रंप नहीं हूं। अपनी आंखों के सामने लोगों को मरते नहीं देख सकता। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी भी लॉकडाउन हटाने जैसे शब्द का उपयोग नहीं करता। हम धीरे-धीरे सब खोल रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि हम केवल अर्थव्यवस्था या स्वास्थ्य की नहीं सोच सकते। हमें दोनों को बराबर सोचना होगा।' उद्धव ठाकरे ने नाम लिए बगैर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा और कहा कि कोई व्यक्ति विपक्ष के नेता पद को सेलिब्रेट कर रहा है। उन्होंने सवाल किया कि देवेंद्र फडणवीस ने अपनी विधायक निधि का दिल्ली के लिए उपयोग किया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सवाल किया कि आखिर वे हर चीज दिल्ली के लिए ही क्यों करते हैं? उन्होंने तंज करते हुए कहा कि लोग मुझपर भरोसा करते हैं, हाल ही में एक संगठन ने मुझे देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक चुना है। शायद इस वजह से उनके पेट में दर्द हो रहा हो। घर से ना निकलने के आरोपों पर उद्धव ठाकरे ने कहा है कि घर में बैठे-बैठे ही तकनीकी का उपयोग कर हर जगह चला गया। लॉकडाउन के दौरान तकनीकी का अधिकतम उपयोग किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत