न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्‍ट्र / एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस के 8240 नए मरीज, 176 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8 हजार 240 मामले सामने आए हैं। यहां आज मिले मरीजों के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 18 हजार 695 हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Jul 2020 11:24:55

महाराष्‍ट्र / एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस के 8240 नए मरीज, 176 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8 हजार 240 मामले सामने आए हैं। यहां आज मिले मरीजों के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 18 हजार 695 हो गया है। वहीं, आज 176 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अब तक 1 लाख 75 हजार 29 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं जिसमें से 5 हजार 460 लोग बीते एक दिन में डिस्चार्ज किए गए हैं। राज्य में अब तक 12 हजार 30 लोगों की मौत हो गई है।

मुंबई में रिकवरी रेट 54.92% पहुंचा

मुंबई में बीते एक दिन में कोरोना के 1 हजार 35 केस आए हैं जिसके बाद मुंबई में कुल मामलों की संख्या 1 लाख 2 हजार 423 हो गई है। मुंबई में एक्टिव मामलों की संख्या 23 हजार 728 है जबकि यहां बीते दिन 41 मौतों के बाद अब तक 5 हजार 755 लोग कोरोना के चलते दम तोड़ चुके हैं। राज्य की ओर से जारी नियमित बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में रिकवरी रेट 54.92% है। जबकि यहां मृत्यु दर 3.77% है। महाराष्ट्र में अब तक की गई 3 लाख 18 हजार 695 नमूनों की जांच में से 16,00,667 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

धारावी में 12 नए केस

वहीं बृहन्नमुंबई महानगरपालिका ने बताया कि मुंबई की 6।5 लाख जनसंख्या वाले धारावी में कोरोना के 12 नए मामले आने के साथ ही सोमवार तक क्षेत्र में 2,492 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। धारावी में फिलहाल 147 लोग उपचाराधीन हैं। बीएमसी (BMC) का कहना है कि कुल 2 हजार 95 में से 2 हजार 492 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। स्थानीय निकाय ने धारावी में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बतानी बंद कर दी है।

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सांगली में 22 जुलाई की रात दस बजे से 30 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया जाएगा। प्रभारी मंत्री जयंत पाटिल ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य के जल संसाधन मंत्री पाटिल ने यहां से करीब 390 किमी दूर पश्चिमी महाराष्ट्र के इस जिले में कोविड-19 संबंधी हालात का जायजा किया।

उन्होंने ट्वीट किया कि हम सांगली जिले में फिर से लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते थे। लेकिन कुछ हिस्सों में संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं इसलिए मजबूरीवश हमें लॉकडाउन की घोषणा करना पड़ी। लोगों ने लॉकडाउन के दौरान अब तक सहयोग किया और उम्मीद है कि आने वाले वक्त में भी वे सहयोग करेंगे। उन्होंने ग्रामीण इलाकों के लोगों से 'जनता कर्फ्यू' रखने की अपील की।

coronavirus,coronavirus cases in maharashtra,maharashtra,covid 19,news

जन्मदिन पार्टी में 30 लोगों को बुलाने आरोप में एक युवक गिरफ्तार

उधर, जन्मदिन के दौरान केक को तलवार से काटने के आरोप में एक 25 साल के शख्स को बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पर लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ने, घर में तेज म्यूजिक बजाने का भी आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान हारिस खान के रूप में की गई है। हारिस पर आरोप है कि उसने शनिवार आधी रात को बांद्रा में अपनी इमारत की छत पर 30 से अधिक लोगों को बुलाया था। इस दौरान उसने तलवार से 25 केक काटते हुए देखा गया था। छत पर हारिस के आसपास इकट्ठे मेहमानों ने तालियां बजाईं और उसे शुभकामनाएं दीं। इसके बाद जन्मदिन के जश्न के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत