न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्‍ट्र में कोरोना विस्फोट, एक दिन में करीब 10 हजार लोग हुए संक्रमित, 258 की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9 हजार 518 कोरोना केस मिले हैं जो कि अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आने से 258 लोगों ने दम तोड़ दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Jul 2020 10:59:33

महाराष्‍ट्र में कोरोना विस्फोट, एक दिन में करीब 10 हजार लोग  हुए संक्रमित,  258 की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9 हजार 518 कोरोना केस मिले हैं जो कि अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आने से 258 लोगों ने दम तोड़ दिया। जानलेवा वायरस की चपेट में आने से अब तक महाराष्ट्र में 11 हजार 854 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 3 लाख 10 हजार 455 हो चुकी है। राज्य में 1 लाख 28 हजार 730 एक्टिव केस है। हालांकि महाराष्ट्र में इलाज के बाद 1 लाख 69 हजार 569 कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुताबिक मुंबई (Mumbai) में बीते एक दिन में कोविड-19 (Covid-19) के 1046 केस आए हैं जिसके बाद मुंबई में कुल मामलों की संख्या 1 लाख 1 हजार 224 हो गई है। मुंबई में एक्टिव मामलों की संख्या 23 हजार 828 है जबकि यहां बीते दिन 64 मौतों के बाद अब तक 5 हजार 711 लोग कोरोना के चलते दम तोड़ चुके हैं। राज्य की ओर से जारी नियमित बुलेटिन में बताया गया है कि मुंबई का रिकवरी रेट 70% है। और मामले 55 दिनों में दोगुने हो रहे हैं।

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित दिख रहा है। देशभर के 11 लाख कोरोना मरीजों में से 3 लाख से ज्यादा मरीज अकेले महाराष्ट्र में हैं। यही कारण है कि महाराष्ट्र सरकार ने हॉटस्पॉट वाले इलाकों में एक बार फिर सम्पूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र सरकार ने इसकी शुरुआत मुंबई से सटे ठाणे से की है।

मुंबई से सटे ठाणे में आज से कोरोना के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। महाराष्ट्र सरकार की ओर से बताया गया है कि ठाणे के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में आज से 31 जुलाई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। सरकार की ओर से साफ किया गया है कि इन इलाकों में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण सरकार को आवश्यक कदम उठाने पड़ रहे हैं। इसके साथ ही हॉटस्पॉट्स इलाकों के अलावा बाकी इलाकों में सरकार का मिशन 'बिगिन अगेन' नियम पहले की तरह ही लागू रहेगा।

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख के पार हो गया। अब तक 11 लाख 16 हजार 623 मरीज हो चुके हैं। इनमें 7,00,305 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 27 हजार 502 मरीजों की मौत हो गई। 3 लाख 88 हजार 414 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार 759 केस सामने आए है। वहीं, आज 674 लोगों की मौत भी हुई है। आज 22 हजार 648 मरीज ठीक भी हुए है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत