न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NCB के सामने आज पेश होंगी दीपिका, सारा और श्रद्धा, पूछे जाएंगे ये सवाल

सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput) के मामले में ड्रग्स कनेक्शन (Drug Connection) मिलने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच तेज हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Sep 2020 9:37:07

NCB के सामने आज पेश होंगी दीपिका, सारा और श्रद्धा, पूछे जाएंगे ये सवाल

सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput) के मामले में ड्रग्स कनेक्शन (Drug Connection) मिलने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच तेज हो गई। एनसीबी ने इस मामले में कई बॉलीवुड हस्तियों को समन भेजा है और कई से पूछताछ किया जाना बाकी है। ड्रग्स मामले में शुक्रवार को एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से एनसीबी ने पूछताछ की। रकुल के अलावा कर‍िश्मा प्रकाश और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद से भी एनसीबी की पूछताछ जारी रही। जबकि आज दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सारा अली खान (Sara Ali Khan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाया गया है। आइए जानते हैं क्या हो सकता है एनसीबी के सवालों की लिस्ट में।

ncb,sushant singh rajput,bollywood drug connection,deepika padukone,sara ali khan,shraddha kapoor,ncb investigation,news

दीपिका से ये 10 सवाल पूछे जा सकते हैं-

- अपना मोबाइल नंबर कन्फर्म कीजिए।
-क्या डिप्रेशन का शिकार होने के बाद आप ड्रग्स लेने लगी?
-क्या डिप्रेशन के दौरान ही आप क्वान की मैनेजर करिश्मा के संपर्क में आई?
-क्या आप करिश्मा को कब से जानती हैं? आपकी उनसे मुलाकात कैसे हुई, डिटेल बताएं।
-क्या आपको ड्रग्स का चस्का बॉलीवुड की पार्टियों से लगा?
-आपको ड्रग्स आखिर कहां से मिलता था?
-क्या हर बार वो क्वान की मैनेजर से ही ड्रग्स मंगवाती थी? या फिर कोई और पेडलर था, जोआपके संपर्क में था?
-बॉलीवुड में आम तौर पर ड्रग्स पार्टियों में ज़्यादा ली जाती है, तो आपके बाकी ड्रग पार्टनर कौन हैं?
- आपके साथ कौन से दूसरे सेलिब्रिटी इस ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हैं?
- क्या करिश्मा को आपने पेमेंट किया था? अगर हां तो उसका मोड़ क्या था? कोको रेस्टोरेंट में जो पार्टी हुई थी, क्या उसमें किसी तरह की ड्रग्स यूज हुई थी?

ncb,sushant singh rajput,bollywood drug connection,deepika padukone,sara ali khan,shraddha kapoor,ncb investigation,news

सारा अली खान से पूछे जा सकते हैं ये 27 सवाल:

-अपना मोबाइल नंबर बताए और कितने मोबाइल फोन इस्तेमाल करती हैं आप?
-ये नंबर कितने वक्त से इस्तेमाल कर रही है?
-पहली बार सुशांत से कब और कैसे मिलीं? और उनसे आपका क्या रिलेशन था?
-पहली बार रिया से कब और कैसे मिलीं?
-क्या आप भी ड्रग्स लेती हैं?
-अगर आप सेवन करती हैं तो क्या कभी-कभी, या आदतन?
-सुशांत के साथ केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान क्या आप ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया?
-रिया ने बयान दिया है कि वो जानती हैं आपने और सुशांत ने ड्रग्स लिया?
-कौन से ड्रग्स का सेवन किया आप लोगों ने और कितनी बार और किस किस के साथ?
-सुशांत के साथ केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान क्या आप ने ड्रग्स का इस्तेमाल किया?
-केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान ड्रग्स कहां से मंगवाया जाता था। उसका पैसा कौन देता था, डिलिवरी करने कौन आता था?
-हमें जानकारी है कि सुशांत ने केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दौरान ज्यादा ड्रग्स का सेवन किया, रिया ने कई जानकारियां इसको लेकर दी हैं।
-पावना स्थित फार्म हाउस पर आप सुशांत के साथ कितनी बार गईं थीं? क्या आप किसी ऐसी पार्टी में शामिल हुईं, जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ?
-हमारे पास बोटमेन का बयान है, सुशांत के ड्राइवर का बयान है, फार्महाउस सुपरवाइजर रईस का बयान है, और रिया का बयान भी है।
-रिया ने ड्रग्स को लेकर आपके खिलाफ बयान दिया है एक्सप्लेन करिए।
-सुशांत के साथ कितनी बार आपने ड्रग्स सेवन किया है?
-कितनी बार आपने ग्रुप्स में ड्रग्स का सेवन किया है उस ग्रुप्स में कौन-कौन शामिल थे?
-थाईलैंड आप सुशांत के साथ कब गई?
-क्या थाईलैंड टूर पर ड्रग्स का सेवन किया गया था और कौन-कौन लोग थे उस टूर पर?
-क्या आप जया साहा को जानती हैं?
-क्या आप KWAN की किसी पार्टी में कभी शामिल हुई थीं?
-आपको पता है ड्रग्स का सेवन करना कानूनन जुर्म है?
-क्या आप भी ड्रग्स इस्तेमाल के लिए किसी व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल थी, यदि हां तो और कौन कौन लोग शामिल थे उस ग्रुप में?
-क्या आप किसी ड्रग पेडलर के सम्पर्क में थी या आपने कभी उससे ड्रग्स खरीदा?
-ड्रग्स खरीदा तो कब और किसके लिए?

ncb,sushant singh rajput,bollywood drug connection,deepika padukone,sara ali khan,shraddha kapoor,ncb investigation,news

श्रद्धा से ये 25 सवाल पूछे जा सकते हैं-

-अपना मोबाइल नंबर बताएं और कितने मोबाइल फोन इस्तेमाल करती हैं आप?
-ये नंबर कितने वक्त से इस्तेमाल कर रही हैं?
-पहली बार सुशांत से कब और कैसे मिली?
-पहली बार रिया से कब और कैसे मिली?
-28 मार्च 2019 पावना में फिल्म छिछोरे की पार्टी हुई थी। बताएं हां या ना में?
-क्या हुआ था उस पार्टी में?
-क्या ड्रग्स का सेवन किया गया था बताएं?
-क्या आप भी ड्रग्स लेती हैं?
-अगर सेवन करती हैं तो क्या कभी-कभी, या आदतन?
-उस पार्टी में ड्रग्स सेवन हुआ था। सबूत हैं हमारे पास, एक्सप्लेन कीजिए।
-हमारे पास बोटमैन का बयान है। सुशांत के ड्राइवर का बयान है। रईस का बयान है। और रिया का बयान भी है।
-रिया ने ड्रग्स को लेकर आपके खिलाफ बयान दिया है। एक्सप्लेन करिए।
-सुशांत के साथ कितनी बार आपने ड्रग्स का सेवन किया है?
-क्या ग्रुप्स में आपने ड्रग्स सेवन किया है? उस ग्रुप में कौन-कौन शामिल थे?
-जया साहा से कब और कैसे मिल?
-जया के साथ आपकी ड्रग्स चैट हमारे पास मौजूद है। उसे एक्सप्लेन कीजिए।
-उस चैट के बारे में बताएं।
-एसएलबी (SLB) कौन है? जिससे आप मिलना चाहती थी और क्यों?
-क्या उससे मुलाकात हुई, अगर हुई तो कितनी बार?
-आप क्या CBD आयल ड्रग का सेवन करती हैं या किसी और के लिए मंगवा रही थी यह ड्रग?
-CBD ऑइल जया किस जिंदल के जरिये आप को भेजने की बात कर रही है? एक्सप्लेन किजीए।
-आपको पता है ड्रग्स का सेवन करना कानूनन जुर्म है?
-क्या आप इस चैट में ग्रुप एडमिन थीं? कौन-कौन लोग शामिल थे उस ग्रुप में?
-क्या आप करिश्मा को जानती हैं?
-सारा के साथ क्या आपने ड्रग्स सेवन किया है?

आपको बता दे, शुक्रवार को पूछताछ के दौरान दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश ने दीपिका से जुड़े कई ऐसे राज एनसीबी को बता दिए, जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। यही कारण है कि आज की पूछताछ में एनसीबी ने दीपिका पादुकोण के साथ ही उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी बुलाया है। माना जा रहा है कि दोनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। इस दौरान रणवीर को दीपिका के साथ रहने की परमिशन नहीं दी गई है। रणवीर ने NCB से कहा था कि दीपिका को कई बार घबराहट होती है, इसलिए पूछताछ के वक्त वे साथ रहना चाहते हैं।

दीपिका पादुकोण थी व्हाट्सअप ग्रुप की एडमिन

करिश्मा ने एनसीबी को बताया है कि जिस व्हाट्सअप ग्रुप में ड्रग्स को लेकर बातचीत होती थी उस ग्रुप की एडमिन दीपिका पादुकोण थीं। एनसी​बी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस ग्रुप को साल 2017 में बनाया गया था और इस ग्रुप में दीपिका, जया शाह और करिश्मा प्रकाश शामिल थीं। इस ग्रुप के जरिए ही दीपिका और करिश्मा ड्रग्स को लेकर बात कर रही थीं।

ncb,sushant singh rajput,bollywood drug connection,deepika padukone,sara ali khan,shraddha kapoor,ncb investigation,news

रकुलप्रीत सिंह ने ड्रग्स की बात कबूली

रकुलप्रीत सिंह ने एनसीबी के सामने कबूल किया है ​कि उन्होंने साल 2018 में रिया के साथ ड्रग्स चैट की थी। उन्होंने माना है कि रिया चक्रवर्ती के साथ उनकी ड्रग्स चैट हुई थी। रकुलप्रीत ने एनसीबी को बताया कि रिया चैट में अपना सामान मंगवा रही थीं। रकुलप्रीत ने बताया कि रिया का सामान (ड्रग्स) मेरे घर था। फिलहाल रकुलप्रीत ने ड्रग्स लेने की बात से इनकार कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत