न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से हुई मां की मौत, खुद बैग में डालकर एंबुलेंस तक ले गया बेटा, अस्पताल कर्मचारियों नहीं की मदद

30 जून को मां के शरीर में जब कोरोना के लक्षण दिखे तो उन्हें बीएमसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 जुलाई को उनकी मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jul 2020 4:36:25

कोरोना से हुई मां की मौत, खुद बैग में डालकर एंबुलेंस तक ले गया बेटा, अस्पताल कर्मचारियों नहीं की मदद

आज पूरी दुनिया कोरोना महामारी से परेशान है एक तरह जहां लोग इस वायरस से बचने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे है वहीं इस वायरस से संक्रमित कुछ लोगों के परिवार वालों को अस्पताल में कर्मचारियों की बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में मुंबई में बीएमसी के एक अस्पताल में कर्मचारियों की बेरुखी की वजह से एक लड़के को अपनी मां की डेड बॉडी को बैग में डालकर एंबुलेंस तक ले जाना पड़ा। इस लड़के के पिता कोरोना वायरस से पीड़ित हैं और एक दूसरे अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 30 जून को मां के शरीर में जब कोरोना के लक्षण दिखे तो उन्हें बीएमसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 जुलाई को उनकी मौत हो गई।

बैग में डालकर लानी पड़ी मां की डेड बॉडी

इंडिया टुडे से बात करते हुए कुणाल नाम के इस लड़के ने कहा कि मां की मौत के बाद अस्पताल से उसे तुरंत फोन आया। जब वो अस्पताल पहुंचा तो बीएमसी स्टाफ ने उसे कहा कि उसे अपनी मां की डेड बॉडी को ग्राउंड फ्लोर तक ले जाना होगा। कुणाल ने जब इसके लिए अस्पताल प्रशासन की मदद मांगी तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने मदद के लिए मन कर दिया।

कुणाल ने कहा अस्पताल के स्टाफ बेड से स्ट्रेचर तक भी लाश को ले जाने के लिए तैयार नहीं थे। आखिरकार मैंने अपने एक रिश्तेदार की मदद से अपनी मां की डेड बॉडी को बैग में डाला और उसे स्ट्रेचर तक ले गया। इसके बाद वो डेड बॉडी को ग्राउंड फ्लोर और एंबुलेंस तक लेकर आया।

कुणाल ने कहा कि जब अस्पताल वाले डेड बॉडी ले जाने की जिद करने लगे तो उसने अनुरोध किया कि वो अपने घर जाकर कुछ लोगों को लेकर आ रहा है, लेकिन अस्पताल वाले नहीं माने।

कुणाल ने कहा कि उसने अस्पताल वालों को बताया कि उसके पास पीपीई किट नहीं है और बॉडी को छूने से उसे संक्रमण हो सकता है। लेकिन वे नहीं माने, मजबूरन उसे बॉडी को बैग में भरना पड़ा। इस दौरान उसने कई बार बॉडी को छुआ।

इस घटना के बाद अस्पताल का कहना है कि इस मामले में दो स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?