सुशांत की बहन ने PM मोदी को लिखा - प्लीज इस केस को देखिए, सबूतों से हो सकती है छेड़छाड़

By: Pinki Sat, 01 Aug 2020 12:18:41

सुशांत की बहन ने PM  मोदी को लिखा - प्लीज इस केस को देखिए, सबूतों से हो सकती है छेड़छाड़

34 वर्ष की कम उम्र में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह ने पिछले महीने 14 जून को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे, लेकिन अभी तक उनके सुसाइड करने के पीछे की असल वजह सामने नहीं आई है। एक्टर के निधन को लेकर कई सवाल उठ रहे थे।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लगातार उनके फैंस, घरवाले और बॉलीवुड के कुछ कलाकार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया पर इंसाफ के लिए गुहार लगाई हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक ओपन लेटर भी लिखा है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने मोदी के नाम पर लिखा- 'मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं पूरे मामले की तत्काल जांच का अनुरोध करती हूं। हम भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं और किसी भी कीमत पर न्याय की उम्मीद करते हैं।' ट्वीट में पीएमओ को भी टैग किया गया है।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया पर अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए गुहार लगा रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए #justiceforsushantsinghrajput कैंपेन चला रही हैं।

बता दे, सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है और साथ ही बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

बॉलीवुड में मेरे भाई का कोई गॉडफादर नहीं था

श्वेता ने ओपन लेटर में कहा- ‘सर, मेरे दिल ने कहा है कि आप कहीं न कहीं सच के साथ खड़े होंगे। हम बहुत साधारण परिवार से हैं। जब मेरा भाई बॉलीवुड में आया था, उसका कोई गॉडफादर नहीं था। मेरा आपसे अनुरोध है कि तुरंत इस मामले को देखें और सुनिश्चित करें कि सब कुछ निष्पक्ष तरीके से संभाला जाए और किसी भी सबूत के साथ छेड़छाड़ न की जाए। न्याय की अपेक्षा है।’

सुशांत मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पहली बार कोई बयान सामने आया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। इस बारे में एक मराठी चैनल को दिए इंटरव्यू में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- मैं इसकी निंदा करता हूं। कोरोना संकट में मुंबई और महाराष्ट्र की पुलिस कोरोना योद्धा बनकर देश के लिए कुर्बान हो रहे हैं और ये लोग ऐसी नीचता पर उतारू हैं। जिस किसी के पास कोई भी सबूत हो या जानकारी हो, उसे लेकर आएं। आरोपी को फांसी पर जरूर लटकाएंगे।

sushant singh rajput,sushant singh rajput suicide case,narendra modi,sushat singh rajput sister,bollywood news ,सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत केस में रिया ने तोड़ी चुप्पी

सुशांत सिंह के पिता केके सिंह के गंभीर आरोपों के बाद पहली बार रिया चक्रवर्ती सामने आईं। अपने बयान में रिया चक्रवर्ती ने न्याय पर विश्वास जताया है। यूज एजेंसी एएनआई द्वारा रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में सिसकते हुए रिया ने कहा कि उन्हें भगवान और न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है। उन्हें भरोसा है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा। इसके बाद रिया ने कहा- सत्यमेव जयते, सच की जीत होगी। रिया के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं और कुछ उनका समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ इसे ढोंग बता रहे हैं।

ये भी पढ़े :

# बिहार के मंत्री ने रिया चक्रवर्ती को बताया 'विषकन्या', बोले- सुपारी किलर के रूप में सुशांत की जिंदगी में आई

# सुशांत केस में रिया ने तोड़ी चुप्पी, सिसकते हुए कहा - न्याय व्यवस्था पर भरोसा, सत्यमेव जयते, देखे वीडियो

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com