वर्ष 2020 जनवरी, दूसरे शुक्रवार को प्रदर्शित होगी इस 100 करोड़ी सितारे की फिल्म

By: Geeta Mon, 25 Feb 2019 6:10:10

वर्ष 2020 जनवरी, दूसरे शुक्रवार को प्रदर्शित होगी इस 100 करोड़ी सितारे की फिल्म

गत 11 जनवरी 2019 को प्रदर्शित हुई ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने अपनी व्यापक सफलता के साथ ही बॉलीवुड के इस मिथक को तोडऩे में कामयाबी प्राप्त कर ली है कि जनवरी के शुरूआती सप्ताह में प्रदर्शित होने वाली फिल्म सफल नहीं होती है। अब निर्माता जनवरी को पहले, दूसरे और तीसरे सप्ताह पर फिल्म प्रदर्शित करने की तैयारी कर रहे हैं। आगामी वर्ष 2020 के जनवरी में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)’ का प्रदर्शन होगा। इस बात की जानकारी तरण आदर्श ने दी है। उन्होंने बताया है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) अभिनीत फिल्म ‘पति पत्नी और वो (Pati Patni Aur Woh)’ आगामी वर्ष 10 जनवरी को प्रदर्शित की जाएगी। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण अभय चोपडा, जूनो चोपडा, कृष्ण कुमार और भूषण कुमार मिलकर कर रहे हैं।

यह फिल्म बी.आर. चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का रीमेक है। 7 जुलाई 1978 को प्रदर्शित हुई बी.आर.चोपड़ा की इस फिल्म का स्क्रीन्स प्ले कमलेश्वर ने लिखा था। फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर की मुख्य भूमिकाएँ थी। इस फिल्म का कथानक एक्स्ट्रा मैरिटल पर था।

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म ‘लुका छिपी’ 1 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म की ऑन लाइन एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इसमें कार्तिक के साथ कृति सेनन नजर आएंगी। दिनेश विजन द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उत्तेकर ने किया है, जो फिल्मों के जाने माने सिनेमेटोग्राफर हैं। यह उनकी निर्देशित पहली फिल्म होगी। वहीं दूसरी ओर भूमि पेडनेकर की ‘सोन चिडिय़ा’ का भी 1 मार्च को प्रदर्शन होने जा रहा है। इसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशक अभिषेक चौबे ने किया है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com