‘सत्ते पे सत्ता’ ऋतिक के साथ नजर आ सकती हैं दीपिका पादुकोण

By: Geeta Thu, 11 July 2019 12:21:35

‘सत्ते पे सत्ता’ ऋतिक के साथ नजर आ सकती हैं दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने दो माह पूर्व फराह खान के साथ मिलकर घोषणा की थी कि वो जल्द ही अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की कल्ट कॉमेडी फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता (Satte Pe Satta)’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे वहीं फराह इस फिल्म का निर्देशन करेंगी। साल 1982 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ हेमा मालिनी और 16 अन्य सितारों ने काम किया था। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इसमें दोहरी भूमिका निभाई थी।

rohit shetty,Hrithik Roshan,deepika padukone,farah khan,satte pe satta,satte pe satta remake,amitabh bachchan,super 30,entertainment,bollywood ,रोहित शेट्टी,अमिताभ बच्चन,सत्ते पे सत्ता,हेमा मालिनी,ऋतिक रोशन

इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को चुना गया है। उनके साथ फराह खान दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेना चाहती हैं। फराह इससे दीपिका के साथ ओम शांति ओम और रोहित चेन्नई एक्सप्रेस बना चुके हैं। दोनों दीपिका को पसन्द करते हैं और दोनों को यह विश्वास है कि हेमा मालिनी वाली भूमिका दीपिका से बेहतर और कोई नहीं निभा सकता है।

बात की जाए दीपिका की तो हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म झपाक की शूटिंग खत्म की है वहीं इस हफ्ते ऋतिक की नई फिल्म सुपर 30 (Super 30) सिनेमाघरोंमें एंट्री मारने के लिए तैयार है। यदि फराह इन दोनों सितारों को इस फिल्म में लेती हैं तो यह पहली बार होगा जब दोनों एक साथ काम करते नजर आएंगे।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com