महिलाओं में सेक्स ड्राइव के कम होने के पीछे है ये 4 कारण

By: Ankur Mon, 08 Oct 2018 12:20:05

महिलाओं में सेक्स ड्राइव के कम होने के पीछे है ये  4 कारण

सेक्स का असली मजा तभी आता हैं जब महिला और पुरुष दोनों एक-दुसरे का पूरा साथ देते हैं और अपने पार्टनर को उत्तेजना देते हैं। लेकिन आज के बदलते परिवेश और खराब जीवनशैली की वजह से महिलाओं में सेक्स ड्राइव कम होने का खतरा बना रहता है जो उनके सेक्स का मजा किरकिरा कर देता हैं। महिलाओं की यौन इच्छा कम होने के कई कारण हो ते हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं।

* हार्मोन्स

जैसा की हम सब जानते हैं कि हमारे शरीर के कई काम हार्मोंस से संचालित होते हैं। कुछ खास हार्मोंस के कारण ही सेक्स लाइफ अच्छी रहती है। अगर वही हार्मोंस कम होने लगे तो सेक्स लाइफ प्रभावित होने लगती है। कई बार लिबिडो के स्तर में भी अनियमितता होने के कारण ऐसा होता है। तनाव, डिप्रेशन और दवाओं के ज्यादा इस्तेमाल से भी हार्मोंस पर असर पड़ता है।

low sex drive in woman,intimacy tips,relationship tips ,सेक्स टिप्स, इंटीमेसी टिप्स, रिलेशनशिप टिप्स, महिलाओं में सेक्स ड्राइव

* नींद

बदलती जीवन शैली और रात में ज्यादा देर तक जगने की आदत की वजह से सोने के प्रति लोगों में लापरवाही देखी जाती है। नींद कम आने की वजह से शरीर पूरी दिन थका हुआ रहता है और इसकी वजह से शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं जो हेल्थ के लिए नुकसानदेह होते हैं। कई शोध में इस बात का पता चला है कि जो लोग अच्छी नींद लेते हैं उनकी सेक्स लाइफ बेहतर होती है।

* खून की कमी

महिलाओं में हर माह होने वाले पीरियड की वजह से अक्सर शरीर में आयरन और कई एसिडों की कमी देखी जाती है। आयरन की कमी की वजह से अक्सर महिलाएं एनिमिया की शिकार हो जाती है। एनिमिया या आयरन की कमी की वजह से महिलाओं के जननांगो में सही से ब्लड सर्कुलेशन नहीं होता और सेक्स ड्राइव कम होने लगती है।

* स्ट्रेस या डिप्रेशन

जीवन में सबसे ज्यादा घातक कोई चीज होती है तो वह होती है स्ट्रेस या डिप्रेशन, क्योंकि इसकी वजह से शरीर कब अपनी क्षमता खो देता है लोगों को पता ही नहीं चलता है। स्ट्रेस अगर लगातार रहता है तो मन में सेक्स के प्रति इच्छा ही नहीं होती है। ज्यादा समय तक अगर स्ट्रेस रहता है तो टेस्टोस्टेरोन हार्मोंन का उत्पादन भी कम होता है जो सेक्स लाइफ के लिए सबसे अहम हार्मोंन होता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com